Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चलती कार के बोनट पर महिला ने बनाई रील, अब ARTO ने ठोका भारी जुर्माना; कार भी होगी सीज

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 03:47 PM (IST)

    औरैया में एक महिला द्वारा चलती कार के बोनट पर वीडियो बनाने के मामले में एआरटीओ ने 22.5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यातायात पुलिस ने पहले ही पांच ...और पढ़ें

    Hero Image
    बोनट पर चढ़कर वीडियो बनाने में 27.5 हजार का जुर्माना, कार होगी सीज

    जागरण संवाददाता, औरैया। चलती कार के बोनट पर महिला द्वारा वीडियो बनाने के मामले में एआरटीओ ने 22.5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इससे पहले यातायात पुलिस ने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। अब पुलिस कार की तलाश कर रही है। जल्द उसे सीज किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने खतरनाक ढंग से यमुना नदी के पुल व बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर कार के ऊपर चढ़कर बने वीडियों इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हुआ था। जिसके बाद अधिकारी ने मामले को संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। वर्तमान में व्यू पाने के लिए लोग किसी भी हद तक पहुंच जा रहे हैं। वीडियो बनाने के दौरान वह जान तक को जोखिम में डाल दे रहे हैं।

    चलती कार पर महिला ने बनाई वीडियो

    एक ऐसा ही मामले का वीडियो शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गया। जिसमे एक महिला चलती कार की बोनट में बैठकर कर वीडियो बनाती देख रही है। पहला वीडियो अयाना के गांव जुहीका से निकली यमुना नदी के पीपा पुल के ऊपर का है। जिसमें वह बोनट में बैठक कर वीडियो बना रही है। जबकि दूसरे वीडियो में महिला ने जान जोखिम में डालकर वीडियो बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर यमुना नदी के पास बनाया। जिसमें वह बोनट में खड़ी दिख रही है।

    इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जैसे प्रचलित हुआ तो यातायात पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पांच हजार का जुर्माना लगा दिया। रविवार को मामले को संज्ञान लेते हुए एआरटीओ ने उसका 22.5 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।

    इसमें पंजीकरण के अलावा अन्य उद्देश्य के वाहन संचालन के आरोप में पांच हजार, महिला के वीडियो बनाने में चालक के मदद करने के आरोप में पांच हजार रुपये, सार्वजनिक सुरक्षा के साथ जान को जोखिम में डालने के आरोप में पांच हजार रुपये, यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

    विभिन्न आरोपों में कुल 22.5 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया है। अब पुलिस कार की तलाश कर रही है। जल्द उसे पकड़ कर सीज कर दिया जाएगा। यातायात प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि जुर्माना लगा दिया गया है। जल्द कार को पकड़कर सीज करने के कार्रवाई की जाएगी।

    एआरटीओ, सुधेश तिवारी ने बताया

    जान जोखिम में डालकर कार की बोनट में वीडियो बनाने के मामले में कार्रवाई की गई है। आगे भी ऐसे मामले में मिलने पर वाहन पर जुर्माना लगाया जाएगा।