बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है विजयदशमी
जागरण संवाददाता औरैया विजय दशमी पर्व पर शहर स्थित महाराणा प्रताप भवन में क्षत्रिय महासभा
जागरण संवाददाता, औरैया : विजय दशमी पर्व पर शहर स्थित महाराणा प्रताप भवन में क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि ने क्षत्रिय ध्वजारोहण कर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समाज में शांति व सौहार्द कायम रखने का संकल्प भी लिया।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर भोला सिंह ने कहा कि विजय दशमी त्योहार बुराइयों पर अच्छाइयों की जीत का प्रतीक है। शक्ति का उपयोग हमें समाज की सुरक्षा व शांति सौहार्द के लिए करना चाहिए। भगवान राम के आदर्शों का अनुसरण करना ही हमारा श्रेष्ठ कर्म है। इससे पूर्व संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि रुद्र पाल सिंह कुशवाह, बाबू सिंह तोमर एडवोकेट, पूर्व प्राचार्य डा.डीपी सिंह, प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गौर का साफा, शॉल व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया । इसके उपरांत शस्त्र पूजन का विधि विधान से पूजन किया गया। समाज के बुजुर्ग प्रबुद्धजनों का भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। संरक्षक रविद्र सिंह कुशवाह, अध्यक्ष कैप्टन कृपाल सिंह राठौर, महामंत्री शिवपाल सिंह जादौन, मीडिया प्रभारी गिरेंद्र सिंह परिहार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह, रविद्र सिंह तोमर, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, जगपाल सिंह भदौरिया, बलदेव सिंह राजावत, सुरेश सिंह सेंगर, नितेंद्र सिंह सेंगर, गौरव सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।