विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP में इन 30 जिलों में नहीं बिकेंगे ये 11 कीटनाशक, न ही किसान बासमती धान में कर सकेंगे प्रयोग

Published: Mon, 14 Sep 2026 06:56 PM (IST)

बासमती चावल के निर्यात पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने औरैया समेत 30 जिलों में ...और पढ़ें

यह एक प्रतीकात्मक तस्वीर है।

यह एक प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. बासमती निर्यात पर असर के कारण कीटनाशकों पर रोक

  2. औरैया सहित 30 जिलों में 60 दिन का प्रतिबंध

  3. किसानों को वैकल्पिक उपाय अपनाने की सलाह दी गई

संवाद सहयोगी, ककोर (औरैया)। बासमती चावल में कीटनाशकों के अवशेष निर्धारित अधिकतम अवशेष स्तर (एमआरएल) से अधिक मिलने के कारण इसके निर्यात पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए शासन ने बासमती धान में 11 कीटनाशकों के प्रयोग पर रोक लगा दी है।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में उत्पादित बासमती चावल को जीआइ टैग प्राप्त है और औरैया भी इसके चयनित क्षेत्रों में शामिल है। अगस्त माह में निर्देश जारी किए जा चुके हैं। धान उत्पादक जिलों में मध्य व पश्चिम के जिले, बरेली मंडल, पूर्वांचल क्षेत्र के जिले शामिल हैं। जिनके लिए यह आदेश हुआ है।

कीटनाशी अधिनियम के तहत औरैया के साथ ही 30 जनपदों में 60 दिनों के लिए ट्राईसाइक्लाजोल, ब्यूप्रोफेजिन, एसीफेट, क्लोरोपाइरीफास, प्रोपिकोनाजोल, थायोमेथाक्साम, प्रोफेनाफास, इमिडाक्लोप्रिड, टेबुकोनाजोल, कार्बोफ्यूरान और कार्बेन्डाजिम के सभी फार्मूलेशन की बिक्री, वितरण और प्रयोग प्रतिबंधित किया गया है।

कृषि विभाग ने विक्रेताओं को इनकी बिक्री न करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने किसानों को आइपीएम पद्धति, जैव कीटनाशकों, लाइट ट्रैप, फैरोमोन ट्रैप, स्टिकी ट्रैप और ट्राइकोकार्ड जैसे उपाय अपनाने की सलाह दी है।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानों से प्रतिबंधित कीटनाशकों का प्रयोग न करने और फसल पकने से एक माह पहले कीटनाशकों का प्रयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की है, ताकि फसल में रासायनिक अवशेष न रहें और गुणवत्तापूर्ण बासमती चावल के निर्यात को बढ़ावा मिल सके। दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि आदेश के पीछे की वजह बासमती चावल के निर्यात के समय उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उक्त रसायन पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

यह जिले हैं शामिल

औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, आगरा, अलीगढ़, बागपत, बरेली, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मैनपुरी, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, शामली, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और संभल जिले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Breaking News: कानपुर सहित आसपास के जिलों की अपराध और घटनाक्रम से जुड़ी खबरें, पढ़ें, 14 सितंबर को कहां, क्या हुआ

यह भी पढ़ें- Kanpur 5600 Cr Cyber Fraud: पिता और ससुर दरोगा, लीज पर होटल लेकर बेटा चलाता ठग गिरोह, नेपाल तक फैलाया नेटवर्क

यह भी पढ़ें- Kanpur 5600 Crore Case: 18 राज्यों में फैला नेटवर्क, 9 खातों में 100 करोड़ से ज्यादा लेनदेन, इन बड़ी फर्मों का सामने आया नाम