विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरैया में खेत में पानी भरे गड्ढे में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की मौत

Published: Tue, 29 Sep 2026 04:45 PM (IST)

औरैया के देईपुर गांव में खेत पर पानी भरे गड्ढे में नहाते समय दो बच्चे डूब गए। स्वजनों और ग्रामीणों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. औरैया के देईपुर गांव में दो बच्चे पानी में डूबे

  2. खेत पर पानी भरे गड्ढे में नहाते समय हुई घटना

  3. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जागरण संवाददाता, औरैया। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव देईपुर में खेत पर पानी भरे गड्ढे में नहाते समय दो बच्चे डूब गए। घटना की जानकारी पर पहुंचे स्वजन ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां के चिकित्सक ने उन्हें मृत बता दिया।

सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्र व थानाध्यक्ष गंगादास गौतम समेत पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद रहे। घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। गांव देईपुर निवासी 10 वर्षीय आर्यन पुत्र राजीव और सात वर्षीय कृष्णा पुत्र अनिल पानी भरे गड्ढे में नहा रहे थे। दोनों खेतों पर गए थे। जहां बीते दिनों हुई बारिश के चलते गड्ढे व खेत में पानी भरा था।

गहराई न समझ पाने की वजह से दोनों पानी में डूब गए। जब तक लोग दोनों को निकालने के लिए पहुंचे तब तक उनकी जान जा चुकी थी। घटना पता लगने पर बिधूना एसडीएम कमल कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस से ली। उधर, आर्यन और कृष्णा की मौत पर उनके स्वजन का हाल बेहाल रहा। ग्रामीणों की भीड़ जमा रही।

 

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

यह भी पढ़ें- औरैया में बंबा के पानी में देखते ही देखते फैलने लगी आग, उठने लगी 15 फीट ऊंची लपटें, लोगों में दहशत

यह भी पढ़ें- कानपुर, औरैया सहित 4 जिलों के लिए खुशखबरी, ग्रामीण क्षेत्रों के 35 रूटों पर जल्द चलेगी सवारी वाहन, यहां देखें कौन-कौन से रूट