Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोली लगने से टेंट कारोबारी घायल, सैफई अस्पताल रेफर

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 16 Jul 2021 11:30 PM (IST)

    संवादसूत्र दिबियापुर थाना क्षेत्र के लखुडपुरा गांव में एक टेंट कारोबारी को संदिग्ध परिस्थिि

    Hero Image
    गोली लगने से टेंट कारोबारी घायल, सैफई अस्पताल रेफर

    संवादसूत्र, दिबियापुर: थाना क्षेत्र के लखुडपुरा गांव में एक टेंट कारोबारी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन व अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे सैफई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी व थानाध्यक्ष जांच करने के लिए पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार की शाम को लुखडपुरा गांव निवासी गौरव राजपूत पुत्र शिवकुमार टेंट कारोबारी हैं। शुक्रवार दोपहर अपने घर के आंगन में बैठे हुए थे। अन्य सदस्य अपने कमरे में थे। अचानक स्वजन ने गोली चलने की आवाज सुनी, तो बरामदें में आकर देखा। बरामदे में गौरव खून से लथपथ मिला, गोली उसकी कनपटी में लगी है। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्वजन गौरव को आनन-फानन सीएचसी ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखे हुए उसे सैफई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव व थानाध्यक्ष आलोक दुबे ने ग्रामीणों व स्वजन से पूछताछ की। स्वजन ने कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। सीएचसी प्रभारी डा. जितेंद्र यादव ने बताया गोली युवक की कनपटी में फंसी हुई है। उसे सैफई रेफर कर दिया गया है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि कई बिदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।