Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यूपी के इस जिले में SDM-CO ने अचानक सील कर दी मस्जिद, डेढ़ माह से चल रहा निर्माण रुकवाया तो मच गया हड़कंप

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 08:44 PM (IST)

    दिबियापुर के जमूहा गांव में अवैध रूप से बन रही मस्जिद को प्रशासन ने सील कर दिया। शिकायत मिलने पर एसडीएम और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की जिसमें पाया गया कि निर्माण बिना अनुमति के हो रहा था। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष दस्तावेज दिखाने में विफल रहे। लेखपाल ने पहले भी निर्माण रोकने का प्रयास किया था। प्रशासन अब जमीन की जांच कर रहा है।

    Hero Image
    बिना परमीशन के बन रही निर्माणाधीन मस्जिद को प्रशासन ने किया सील

    संवाद सूत्र, दिबियापुर। कस्बा के फफूंद रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पीछे गांव जमूहा में अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण की शिकायत प्रशासन को की गई। सदर एसडीएम, सीओ सिटी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। मस्जिद को लेकर जांच पड़ताल की। जिसमे पता चला कि वह बिना परमिशन के बनाई जा रही थी। बाद में प्रशासन ने उसे सीज कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसडीएम राकेश कुमार, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह को अवैध रूप से कस्बा में बन रही मस्जिद को लेकर सूचना मिली। तहसील प्रशासन थाने की फोर्स के साथ शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मौके पर पहुंचे। वहां कस्बा निवासी जावेद मिला। जो मस्जिद कमेटी का अध्यक्ष है। कमेटी में चार से पांच सदस्य शामिल है।

    टीम ने अध्यक्ष से मस्जिद निर्माण संबंधी परमिशन दस्तावेज मांगे गए। जो वह प्रशासन को नहीं दिखा पाया। उसका कहना था कि परमिशन संबंधी कागज वक्फ बोर्ड में प्रक्रिया में है। एसडीएम ने मौजूद लेखपाल अभिनय राजपूत को मस्जिद सील करने के निर्देश दिए। जिसे बाद में सील कर दिया गया। मौजूद लोगों का कहना था कि उन्हें मस्जिद बनाए जाने की जानकारी नहीं थी।

    निर्माण मकान के रूप में हो रहा था। जिसके चलते किसी को शक भी नहीं हुआ। लेखपाल के मुताबिक निर्माण कार्य करीब डेढ़ से हो रहा था। यह निर्माण कस्बा के चक संख्या 207 पर हो रहा था। लेखपाल डेढ़ माह पहले निर्माण बंद कराने को लेकर मौके पर गए थे।

    इस दौरान मौजूद लोगों ने लेखपाल से कहा कि किसकी परमिशन से निर्माण बंद कराने आए हैं। जिसके बाद लेखपाल वहां से आ गया। मामले की जानकारी प्रशासन को दी। निर्माण कार्य किसकी जमीन पर हो रहा था, इसके लिए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मौजूद लोगों का कहना है कि अगर सही से जांच हो जाए तो जमीन ग्रामसभा की ही निकलेगी।

    विदेश से फंडिंग की रही चर्चा

    वहां मौजूद लोगों का कहना है कि यह एक सिंडीकेट का काम है जो ऐसी जमीनों को खरीद कर वहां मस्जिद बनवाते हैं। जिसकी फंडिंग विदेशों से होती है। हालांकि प्रशासन जांच की बात कर रहा है। निर्माण करा रहे जावेद का कहना था कि उसने जमीन खरीद दी। जिसपर वह निर्माण करा रहा था। अभी बोर्ड से परमिशन नहीं मिला है।

    बिना नक्शा और बिना परमिशन के निर्माण कार्य चल रहा था। जांच के बाद मस्जिद को सील कर दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। -डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी, डीएम