विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिश्ते हुए शर्मसार: हाथ पैर बांधकर बच्ची से की गई दरिंदगी, दुष्कर्म के आरोप में पिता-चाचा और दादा गिरफ्तार

Published: Sun, 29 Dec 2024 02:05 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां 14 वर्षीय किशोरी ने ...और पढ़ें

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दादा, पिता व चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दादा, पिता व चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

HighLights

  1. कस्बा स्थित सीएचसी से पीड़िता का जिला अस्पताल किया गया रेफर
  2. विवाद के बाद मां रहती है अलग, चाची ने दिया आरोपियों का साथ

संवाद सहयोगी, औरैया। एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बिधूना कोतवाली के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने अपने दादा (60 वर्ष), पिता (40 वर्ष) और चाचा (35 वर्ष) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दादा, पिता व चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। 

शुक्रवार सुबह किशोरी को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया। उसे चिचौली स्थित 100 शैय्या अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टर की जांच में उसके दो माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। 

इधर, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। अब इस घटना की चर्चा हो रही है। साथ ही पुलिस ने डीएनए जांच के लिए सैंपल भी लिया है।

यह है पूरा मामला

बिधूना कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी के माता-पिता में 12 वर्ष पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। तब मां अपने दो वर्षीय मासूम को लेकर दिल्ली चली गई। करीब चार वर्ष पहले पिता व चाचा किशोरी के मां के पास दिल्ली पहुंचे और पीड़िता को अपने साथ गांव ले आए। 

आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले उसके दादा खेतों पर अश्लील हरकत करते थे। साथ ही चाचा जबरन कमरे में घुसकर उसके साथ गलत काम करता था। किशोरी का आरोप है कि उसका पिता उसके हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर आरोपी पिता, दादा व चाचा धमकी देते थे। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई।

चाची ने दवा खिलाने को कहा 

जानकारी चाची को दी तो उसने दवा खिलाने की बात कही। इसकी जानकारी आरोपियों को हुई तो 22 दिसंबर को पिता व चाचा ने षड्यंत्र उसे मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर दिबियापुर के एक गांव निवासी मौसी के घर पहुंची। मौसी को घटना की जानकारी दी। 

26 दिसंबर की शाम मौसी किशोरी काे लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस को घटना की जानकारी दी तो वह भी सन्न रह गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश देने शुरू किया। देर रात पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। डीएनए जांच के लिए किशोरी का सैंपल लिया गया है।