Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा नेता पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज- पीड़िता बोली; पिछले एक साल से मेरे साथ कर रहा था घिनौना काम

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 05:44 PM (IST)

    आरोप है कि सात नवंबर की सुबह वह कमरे में सो रही थी। छोटी बहन बाहर काम कर रही थी। इसी दौरान नरेंद्र त्रिपाठी वहां पहुंचा और छोटी बहन को बुरी नियत से पक ...और पढ़ें

    Hero Image
    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    जागरण संवाददाता, औरैया। भाजपा नेता पर छेड़छाड़, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दोनों बहनों के मेडिकल के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा। महिला का आरोप है कि कुछ वर्ष पहले आरोपित एक विधायक का प्रतिनिधि भी रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अजीतमल के एक गांव निवासी महिला शहर के एक मुहल्ला स्थित मकान में वर्ष 2021 से किराये पर रहती है। मकान में रहकर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक संगठन चलाती है। उसकी बहन व बच्चे भी उसके साथ रहते हैं।

    घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप

    आरोप है कि सात नवंबर की सुबह वह कमरे में सो रही थी। छोटी बहन बाहर काम कर रही थी। इसी दौरान नरेंद्र त्रिपाठी वहां पहुंचा और छोटी बहन को बुरी नियत से पकड़ लिया और दुष्कर्म के प्रयास में उसे जमीन पर गिरा दिया। उसके विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। साथ ही उसके साथ मारपीट की।

    शोर मचाने ने बड़ी बहन मौके पर पहुंची। आरोपित धमकी देने लगा। दोनों बहने संगठन की महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची और कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। साथ ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पर पुलिस ने जांच की बात कहकर टरका दिया।

    बड़ी बहन का आरोप- पिछले एक साल से आरोपी कर रहा दुष्कर्म

    बड़ी बहन का आरोप है कि आरोपित मेरे साथ एक वर्ष से दुष्कर्म कर रहा है। लोकलाज की वजह से उसने शिकायत नहीं की। मामला एसपी अभिजीत आर शंकर के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं शुक्रवार को सुबह संगठन की महिला कोतवाली पहुंची और नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगी।

    आरोपी भाजपा नेता रेलवे बोर्ड का सदस्य रह चुका है

    बताया जा रहा है कि आरोपित पूर्व में रेलवे बोर्ड के सदस्य भी रह चुका है। कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर छेड़छाड़, दुष्कर्म व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां वह कोई पदाधिकारी नहीं है।

    समझौते का चला प्रयास, मामला दर्ज होते ही भाजपा नेता फरार

    भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगने के बाद वह कुछ लोगों के साथ पूरे दिन महिला से समझौते का प्रयास करता रहा। नाकाम होने पर कुछ लोग उसे ककोर एक अधिकारी के पास ले गए। पर अधिकारी ने मिलने से इन्कार कर दिया। इधर, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपित को फरार कर दिया गया। कोतवाल पुलिस हाथ पर हाथ धरे रह गई।