Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    लापता किसान का शव कुएं में मिला

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 30 Jun 2022 05:54 PM (IST)

    गांव पुर्वा कड़ा निवासी एक युवक

    Hero Image
    लापता किसान का शव कुएं में मिला

    लापता किसान का शव कुएं में मिला

    संसू, सहायल: एक युवक बुधवार सुबह स्वजन से नित्यक्रिया के लिए खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर तक वापस न लौटने पर तलाश शुरू हुई। गुरुवार की सुबह खेतों से लौट रहे श्रमिकों की नजर कुएं में पड़े शव पर पड़ी तो उसने ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला, उधर लापता युवक के स्वजन ने शव की शिनाख्त की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव पुर्वा कड़ा निवासी मूलचंद्र (48) बुधवार की सुबह नित्यक्रिया की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर तक वापस न लौटने पर स्वजन को चिंता हुई। आस पड़ोस के गांवों से लेकर सगे संबंधियों से संपर्क करते हुए खोजबीन शुरू की गई। लेकिन कुछ पता न चल सका। गुरुवार की सुबह मूलचंद्र के बेटे रोहित को गांव बाहर कुएं में शव मिलने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचा। यहां खेत से लौट रहे लोगों की नजर कुएं में पड़े शव पर पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना से पहुंचे सिपाहियों की मौजूदगी में शव को कुएं से निकाला गया। बेटे रोहित ने पिता के शव को पहचान लिया। जानकारी होने पर अन्य स्वजन भी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्वजन ने बुधवार की सुबह से लापता होने की बात बता रहे हैं।