Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व विधायक ने सैफई अस्पताल में ली अंतिम सांस

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 16 May 2021 11:23 PM (IST)

    जागरण संवाददाता औरैया अपने राजनैतिक जीवन में तीन बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके मोह

    Hero Image
    पूर्व विधायक ने सैफई अस्पताल में ली अंतिम सांस

    जागरण संवाददाता, औरैया: अपने राजनैतिक जीवन में तीन बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल का रविवार सैफई अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनका करीब 20-22 दिन से सैफई अस्पताल में उपचार चल रहा था। बताया जाता है कि उनकी तबीयत 15 अप्रैल से लगातार खराब चल रही थी। रविवार को उनके शव का दाह संस्कार शेरगढ़ घाट पर किया गया। उनकी सबसे छोटी बेटी पल्लवी ने एक बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता को मुखाग्नि दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व विधायक दिवंगत इंद्रपाल सिंह पाल मूल रूप से ग्राम फतेहपुर रामू भैंसोल के रहने वाले थे। वर्तमान में वह शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर में रह रहे थे। पूर्व विधायक ने वर्ष 1974 में कानून की डिग्री लखनऊ यूनिवर्सिटी से हासिल की। पढ़ाई के समय से ही राजनीति में दिलचस्पी रखकर जनता पार्टी से जुड़े थे। समाजवादी विचारधारा से जुड़े दिवंगत पाल वर्ष 1991 में जनता दल व 1993 में समाजवादी पार्टी के टिकट से औरैया सदर विधानसभा से विधायक चुने गए। सरल हृदय व मृदुभाषी इंद्रपाल दो दशक तक राजनीति से दूर भी रहे। इसके उपरांत 2012 में वह बसपा के टिकट पर पड़ोसी जनपद कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा से विधायक चुने गए। वह पिछले वर्ष ही दोबारा सपा में शामिल हुए थे। वे अपने पीछे पत्नी पद्मा व तीन बेटियों अर्थात प्रियंका, अदिति व पल्लवी को छोड़ गए हैं। उनके साले प्रो. एसपी सिंह बघेल आगरा लोकसभा से सांसद हैं। पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार रविवार को शेरगढ़ घाट पर कर दिया गया।