Auraiya News: तालाब में मछलियों की संदिग्ध हालात में मौत, जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका, बंद मिले कैमरे
कस्बा स्थित चौबे के तालाब में जहरीला पदार्थ डालने से कई मछलियों की मौत हो गई। मंदिर आए भक्तों ने मछलियों को मरा देखकर आक्रोश जताया। लोगों का आरोप है कि शरारती तत्वों ने तालाब में जहर डाला। पुलिस जांच कर रही है। नगर पंचायत ने तालाब का सुंदरीकरण कराया था पर कैमरा बंद होने से सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

संवाद सूत्र, फफूंद। कस्बा स्थित चौबे के तालाब में संदिग्ध हालात में कई मछलियां रविवार रात मौत हो गई। सोमवार सुबह तालाब पर स्थित शिव मन्दिर पर दर्शन के लिए भक्त जब पहुंचे तो उन्होंने मछलियों को मारा देखा तो आक्रोशित हो गए।
उनका कहना था कि रोजाना सुबह-शाम मंदिर में दर्शन करने के बाद मछलियों को भक्त दाना खिलाते हैं। आशंका जताई जा रही है, कि किसी ने जहरीला पदार्थ डाल दिया है। जिससे मछलियों की मौत हो गुई है। मंदिर में मौजूद भक्तों का कहना है कि इसके बाद सुबह ग्रामीण मछलियों को पकड़ कर ले गए।
कस्बा के ककोर मार्ग पर चौबे का तालाब स्थित है तालाब के किनारे सैकड़ो वर्ष पुराना शिव मंदिर है। यहां पर शाम और सुबह के समय लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने आते है। साथ ही तालाब में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाते हैं।
लोगों का आरोप है कुछ शरारती तत्वों ने रविवार रात तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया। इससे तालाब की मछलियां मर गई। सोमवार सुबह मछलियों को दाना डालने गए भक्त पहुंचे तो मछलियों को मरा देखा तो भक्तों ने आक्रोश जताया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। बता दे कि पिछले दिनों नगर पंचायत ने तालाब का सुंदरीकरण कराकर तालाब में पैदल बोर्ड एवं तालाब के किनारे पत्थर की कुर्सियां एवं स्टील की जाली लगवाई है। इसे पिकनिक स्पाट भी घोषित कर दिया है।
तालाब पर सुबह 6 से 12 तक दो बजे से शाम छह बजे तक कर्मचारी तैनात रहते हैं। साथ ही एक कैमरा भी लगा हुआ है, जो बंद है। इससे जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहे है। तालाब में जहरीला पदार्थ मिलाकर मछलियों को मारने का कोई पहला मामला नहीं है।
हर एक वर्ष या दो वर्ष में शिकारी मछलियों को जहरीला पदार्थ देकर मार देते हैं और रात के समय कुछ लोग उनको पकड़ कर बेच देते है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनवर कुरैशी ने बताया कि कैमरा वर्षा की बजह से खराब हो गया था। उसको ठीक करवाया जा रहा है। यह घटना जो हुई है। वह निंदनीय है। जल्द ही पुलिस को तहरीर देंगे।
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया की मौके पर जाकर पुलिस ने जांच की है। अभी नगर पंचायत की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगीं।
अब तक हुई घटनाएं
4 जून 2019, 18 जून 2020, 25 जून 2022, 3 अगस्त 2023 में मछलियों मौत की घटनाएं हो चुकी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।