Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य के स्वागत में उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 06 Nov 2020 11:48 PM (IST)

    संवाद सहयोगी बिधूना भाजपा से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य सांसद गीता शाक्य का बिधूना व दिबियापुर म

    राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य के स्वागत में उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़

    संवाद सहयोगी, बिधूना : भाजपा से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य सांसद गीता शाक्य का बिधूना व दिबियापुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरपूर मान सम्मान दिलाने के साथ उनकी समस्याओं का निराकरण कराए जाने का भी आश्वासन दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व चेयरमेन आदर्श कुमार मिश्रा के आवास पर राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य का जोरदार स्वागत किया गया। सतीश चंद्र गोयल के आवास एवं किड्स गार्डन स्कूल स्थानों पर भी उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राजसभा सदस्य गीता शाक्य ने नगर के प्रमुख भगत सिंह चौराहे पर अंबेडकर एवं भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। बाद में उन्होंने स्थानीय डाक बंगले में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास प्रकट किया है। उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। स्वागत करने वालों में भाजपा नेता गोविद सिंह भदौरिया, अनिल शुक्ला, अमित मिश्रा, अंजू पांडेय, सतीश चंद्र गोयल, शैलेंद्र भदौरिया, विनोद भदौरिया, कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। दिबियापुर में गीता शाक्य का बिधूना जाते समय ककोर में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कस्बे में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर व मिष्ठान खिला कर उनका स्वागत किया।

    आज जिले में यह होंगे आयोजन

    जिले के सभी बिजली उपकेंद्रों पर समाधान शिविर सुबह 9 बजे से होगा, जिसमें बिजली उपभोक्ता अपनी समस्या का समाधान कर सकेंगे। वहीं, रोडवेज कर्मचारियों के साथ एआरएम की गेट मीटिग सुबह 9 बजे से होगी। सत्तेश्वर मंदिर पर प्रवचन दोपहर दो बजे से शुरू होगा। आवास विकास स्थित काली मंदिर पर योगाभ्यास सुबह 5 बजे से प्रारंभ होगा।