Bank Strike Today: बैंक मत जाइए आज हड़ताल है, औरैया में 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को औरैया में बैंकों में एक दिवसीय हड़ताल रही, जिससे करीब ...और पढ़ें
-1789111406839_m.webp)
बैंक बंद करके प्रदर्शन करते कर्मचारी। जागरण
HighLights
औरैया में बैंक यूनियनों की एक दिवसीय हड़ताल रही
हड़ताल से लगभग 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ
पांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलाइ भेदभाव खत्म करने की मांग
जागरण संवाददाता, औरैया। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को बैंकों में एक दिवसीय हड़ताल रही। इसका असर औरैया जिले में भी देखने को मिला। बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहने से करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का दावा किया गया।
शुक्रवार की सुबह 11 बजे औरैया नगर में कानपुर रोड स्थित केनरा बैंक के सामने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने धरना- प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की। इसके साथ ही परफारमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलाइ) के वितरण में कथित भेदभाव समाप्त करने की मांग उठाई गई।
बैंक कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को राहत मिलेगी और कार्य-जीवन संतुलन बेहतर होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रस्तावित है।
धरना-प्रदर्शन में मनोज राठौर, घुवीर तिवारी, कक्का सिंह शाक्य, सपना शुक्ला, राम कृपाल सिंह, आशुतोष पांडेय, सुशील कुमार, आयुतोष मिश्रा, अविनाश कुमार, आशीष कुमार, अंकुर श्रीवास्तव, जेके शुक्ला, जितेंद्र कुमार, इंद्रपाल, सत्येंद्र कुमार, राजेश कुमार समेत कई बैंक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय स्टेट बैंक के सलिल कुमार सक्सेना ने किया।
