अछल्दा के बीरपुर गांव के पास चलती ट्रेन से गिरे दो यात्री, मौके पर मौत
गुरुवार सुबह अछल्दा के बीरपुर गांव के पास ट्रेन से गिरने से दो यात्रियों की मौत हो गई। आशंका है ...और पढ़ें

HighLights
अछल्दा के बीरपुर गांव के पास हुआ हादसा।
ट्रेन से गिरकर दो यात्रियों की मौके पर मौत।
पायदान पर यात्रा करते समय संतुलन बिगड़ने की आशंका।
संवाद सूत्र, जागरण, अछल्दा (औरैया)। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे अछल्दा क्षेत्र के बीरपुर गांव के पास ट्रेन से गिरकर दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों यात्री ट्रेन में सफर कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि वे ट्रेन के पैरदान पर बैठकर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान देर रात उन्हें झपकी आ गई, जिससे संतुलन बिगड़ने के कारण वे चलती ट्रेन से नीचे गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए।
हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, दोनों की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। इस हादसे ने एक बार फिर रेल यात्रा के दौरान लापरवाही और असुरक्षित तरीके से सफर करने के खतरों को उजागर कर दिया है।
रेलवे प्रशासन लगातार यात्रियों से सुरक्षित तरीके से यात्रा करने की अपील करता है। चलती ट्रेन के दरवाजे या पैरदान पर बैठकर सफर करना जानलेवा साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें- जरा सी लापरवाही से गई जान, औरैया में बाइक के पहिये में फंसा साड़ी का पल्लू, सड़क पर गिरकर महिला की मौत
आरपीएफ और जीआरपी के सीमा क्षेत्र से बाहर हादसा हुआ। अछल्दा थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि हादसे की विस्तृत जानकारी और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली का सफर होगा आसान, औरैया के फफूंद स्टेशन पर ठहरेगी कानपुर मेल