Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amroha News: ब्यॉयफ्रेंड के ब्लैकमेल से तंग आकर प्रेमिका ने मार डाला, फुंकनी से हमला कर कूच दिया सिर

    अमरोहा में एक विवाहित महिला ने अपने प्रेमी हरपाल सिंह की फुंकनी से सिर कूच कर हत्या कर दी। हरपाल उसे ब्लैकमेल कर रहा था उसकी ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग को उसके बेटों को भेजने की धमकी दे रहा था। तंग आकर महिला ने उसे मिलने बुलाया और हत्या कर दी। पुलिस ने मुन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 25 Aug 2025 12:23 PM (IST)
    Hero Image
    अमरोहा के गांव रामहट के जंगल में हरपाल सिंह के शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। पड़ोसी महिला को प्रेमजाल में फंसा कर उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली और अश्लील वीडियो भी बना ली। उसके बाद प्रेमिका को ब्लैकमेल करने लगा। मिलने के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर ऑडियो वीडियो प्रेमिका के बेटों को भेजने की धमकी देता था। जिससे तंग आकर प्रेमिका ने फुंकनी से सिर कूच कर प्रेमी की हत्या कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवाहिता से चल रहा था प्रेम प्रसंग

    घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव रामहट की है। यहां पर हरपाल सिंह का परिवार रहता है। पेशे से किसान हरपाल सिंह का प्रेम प्रसंग तीन साल पहले पड़ोस की ही विवाहिता से चल रहा था। दोनों मोबाइल पर भी बात करते थे। जिसकी कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग हरपाल सिंह के पास थीं। दोनों मिलते भी थे।

    आरोप है कि हरपाल सिंह ने प्रेमिका की वीडियो भी बना ली थी। इस दौरान महिला ने कई बार हरपाल सिंह को समझाया था कि बच्चे बड़े हो रहे हैं, लिहाजा अब दोनों को पीछे हट जाना चाहिए। परंतु हरपाल सिंह नहीं मान रहा था तथा वह महिला को लगातार परेशान कर रहा था।

    ऑडियो बेटे को भेजने की देता था धमकी

    ऑडियो वीडियो उसके बेटे को भेजने की धमकी देता था। जिससे परेशान होकर महिला ने शनिवार देर शाम उसे जंगल में मिलने के लिए बुलाया था। वहां दोनों गन्ने के खेत में बात कर रहे थे। इस दौरान महिला ने फुंकनी (चूल्हा फूंकने की लोहे की नकली) से उसके सिर में वार कर घायल कर दिया था। हरपाल के बेहोश होने वह उसे खेत में पड़ा छोड़ कर घर चली गई। जहां हरपाल सिंह की मौत हो गई।

    स्वजन तलाश रहे थे हरपाल को

    उधर हरपाल के लापता होने पर स्वजन ने तलाश शुरू कर दी। रविवार शाम उसका शव लोगों ने खेत में पड़ा देखा। पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मामले की पड़ताल की। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना को स्वीकार कर लिया।

    सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।हत्या में प्रयुक्त फुंकनी भी बरामद कर ली है।