'रोजाना 10-12 घंटे पढ़ाई, अब IAS बनने की तैयारी'; यूपी में दूसरे स्थान पर रहीं इंटर की छात्रा साक्षी
UP Board Result गजरौला की नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 96.8% अंक प्राप्त कर जनपद में पहला और प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। Christians want Mobaid district topper Saki की इस सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर है। साक्षी IAS बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। श्रेया चौहान ने 10वीं में जिला टॉप किया है।

जागरण संवाददाता, गजरौला। इंटरमीडिएट में नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा और जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन ही नहीं बल्कि स्वजन में भी खुशी की लहर है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ढोल-नगाड़ों से स्वागत हुआ है।
साक्षी कक्षा छह से ही खादगुर्जर मार्ग पर स्थित नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। वह गांव फौंदापुर की रहने वाली हैं। पिता का नाम ओमपाल सिंह है। जो, गुजरात में एक कंपनी में काम करते हैं। घर में मां पूनम देवी हैं और दो भाई-बहन हैं। भाई यश और बहन आयुषी हैं। साक्षी भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं।
सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं साक्षी
दैनिक जागरण से हुई बाचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें पूरा भरोसा था कि वह रिजल्ट जारी होने पर जरूर नाम रोशन करेंगी। क्योंकि उन्होंने पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई की। 10 से 12 घंटे तक रोजाना पढ़ाई करती थीं। स्कूल में भी अतिरिक्त क्लास होती हैं। उन्होंने बताया कि वह ग्रामीण परिवेश की रहने वाली हैं। बोलीं, अब मुझे आइएएस बनने की तैयारी करनी है। आईएएस बनकर लोगों की सेवा करेंगी।
मेहनत का फल अच्छा होता है
साक्षी के परिवार पर लगभग 11 बीघा जमीन है। खेती-किसानी का भी काम करती हैं लेकिन, परीक्षा में तैयारी के समय अधिकांश फोकस पढ़ाई पर ही रहा है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने टीचर्स के साथ-साथ माता-पिता को दिया है। बोलीं, तैयारी के समय कोई चुनौती तो सामने नहीं आई लेकिन, चुनौती आए तो कभी उनसे घबराना भी नहीं है। क्योंकि किसी भी सफलता से पहले चुनौती का सामना करना भी बेहद जरूरी होती है। तभी उस मेहनत का फल अच्छा होता है। मेहनत से मिलने वाली सफलता अलग ही होती है।
आईआईटी की पढ़ाई करेंगी दसवीं की जिला टॉपर श्रेया चौहान
नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं की छात्रा श्रेया चौहान ने 97.00 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टाप किया है और प्रदेश में छठां स्थान प्राप्त किया है। वह नवादा रोड पर रहती हैं और इनके पिता अनिल कुमार हसनपुर मार्ग पर स्थित उमंग डेयरीज फैक्ट्री में ऑपरेटर हैं। मां पंकज देवी गांव भीकनपुर स्थित कपिल आदर्श इंटर कालेज में शिक्षिका हैं। श्रेया चौहान का कहना है कि वह आइआइटी की पढ़ाई करेंगी। इस कामयानी के लिए उन्होंने आठ से दस घंटे तक रोजाना पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ स्कूल के शिक्षिकों को दिया है। खासकर संस्थापक अनिल सिरोही को। श्रेया कहती हैं कि ऐसी सफलता कभी अकेली नहीं मिल सकती है। इसके लिए हर किसी का सहयोग रहता है। घर के सदस्य, शिक्षक और सामाजिक लोग। जो, मनोबल को बढ़ाते हैं।
ये भी पढ़ेंः चीखी-चिल्लाई लेकिन बरात के शोर में दब गईं मासूम की आवाजें... शादी में आई आठ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म
ये भी पढ़ेंः 'अब जीने में भी दिक्कत आ रही', सिविल सर्विसेज में फेल हुई तो फंदे पर लटकी पूर्व DGM की बेटी; सड़ गई लाश
मान्या पहनना चाहती हैं वर्दी, ताकि कर सकें लोगों की सेवा
नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा मान्या ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा और प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। यह गांव मझौला की रहने वाली हैं और पिता का नाम कुलवीर सिंह है। पिता किसानी करते हैं। साक्षी ने बताया कि वह पुलिस विभाग में भर्ती होना चाहती हैं। पुलिस में ही क्यों भर्ती होने के सवाल पर बताया कि समाज में आज बहुत बदलाव है। इसलिए वह चाहती हैं कि लोगों की सेवा करने के लिए वर्दी पहननी जरूरी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय घर वालों के साथ-साथ अध्यापिकों को भी दिया है। उन्होंने महिलाओं के हित में कामयाबी कदम बढ़ाने का आह्वान किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।