तिगरी मेला में 22 नवंबर के बाद नहीं चलेंगे VIP पास, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का रहेगा सख्त पहरा
पुलिस प्रशासन ने तिगरी गंगा मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी ...और पढ़ें
-1794748084831_m.webp)
तिगरी मेला में 22 नवंबर के बाद नहीं चलेंगे VIP पास।
HighLights
22 नवंबर के बाद तिगरी मेले में वीआईपी पास अमान्य।
पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण मेले हेतु सुरक्षा तैयारियां तेज कीं।
एएसपी भदौरिया ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए।
संवाद सहयोगी, गजरौला। तिगरी गंगा मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को तिगरी गंगा मेला कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने पुलिस अधिकारियों और मेले की तैयारियों में जुटे विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क रहने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
एएसपी ने कहा कि मेले में प्रवेश के लिए कुछ लोगों को वीआईपी पास वितरित किए जा रहे हैं, लेकिन ये पास केवल 22 नवंबर तक ही मान्य होंगे। इसके बाद वीआईपी पास मान्य नहीं किए जाएंगे, ताकि मेले में किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।
बैठक के दौरान एएसपी ने मेला कोतवाली में लगे मेले के मानचित्र का अवलोकन किया और पुलिस अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी की जिम्मेदारियां समझाईं।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी अलर्ट रहकर अपनी ड्यूटी निभाएं, जिससे मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। मेले में जाम की समस्या न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर पार्किंग स्थलों और शिविरों की व्यवस्था बढ़ाई जाए। वहीं, पांटून पुल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें- एतिहासिक तिगरी मेला में वाराणसी की तर्ज पर होगी गंगा आरती, लोगों के रुकने के लिए बसेगी टेंट सिटी
यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक तिगरी मेला के 25 सेक्टर में स्थापित होंगी हेल्प डेस्क, मेलार्थियों के लिए चलेंगी 175 रोडवेज बसें