विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऐतिहासिक तिगरी मेला के 25 सेक्टर में स्थापित होंगी हेल्प डेस्क, मेलार्थियों के लिए चलेंगी 175 रोडवेज बसें

Published: Sun, 15 Nov 2026 03:44 PM (IST)

अमरोहा के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेला क्षेत्र को छह जोन और 25 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां श्रद्धालुओं की ...और पढ़ें

तिगरी मेले में 25 सेक्टरों में स्थापित होंगी हेल्प डेस्क।

तिगरी मेले में 25 सेक्टरों में स्थापित होंगी हेल्प डेस्क।

HighLights

  1. मेला क्षेत्र 6 जोन, 25 सेक्टरों में विभाजित।

  2. प्रत्येक सेक्टर में हेल्प डेस्क की स्थापना होगी।

  3. श्रद्धालुओं के लिए 175 रोडवेज बसें चलेंगी।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। प्रशासन ने तिगरी गंगा मेला क्षेत्र को छह जोन व 25 सेक्टरों में विभाजित किया है। उसके द्वारा प्रत्येक सेक्टर में हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। मेला मजिस्ट्रेट के कैंप में नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। इसमें प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का नाम व मोबाइल नंबर रहेगा। हेल्प डेस्क के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी शिखा शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।

मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रत्येक सेक्टर में हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क की शिकायतों को निस्तारित कराए जाने व कामों के नियंत्रण के लिए जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी को प्रभारी व वीडीओ सतेंद्र कुमार को सहप्रभारी बनाया गया है।

82146651

वह सेक्टर वार व शिफ्ट वार हेल्प डेस्क पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करेंगी। हर सेक्टर में हेल्प डेस्क का बैनर भी लगवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेला में संचार कक्ष भी बनाया गया है। नायब तहसीलदार धनौरा अजीत कुमार को उसका प्रभारी व ईओ नपा धनौरा एके वर्मा, एडीओ पंकज कुमार को सह प्रभारी बनाया है।

मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम धनौरा एसके दुबे हैं। उनके कैंप में नियंत्रण कक्ष स्थापित होगा। सभी मजिस्ट्रेट व अधिकारी अपना मोबाइल ननंबर उनको उपलब्ध कराएंगे। रोज की सूचना नियंत्रण कक्ष में रहेगी।

तिगरी मेला में बनेगा अस्थायी रोडवेज बस स्टैंड

इस बार तिगरी गंगा मेला के लिए मुरादाबाद मंडल से 175 रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। 20 नवंबर से मेला स्पेशल के रूप में अमरोहा डिपो से 60 बसें श्रद्धालुओं के लिए संचालित होंगी। इसके अतिरिक्त अन्य बसें मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, बिजनौर जनपदों से चलेंगी। पिछले साल 165 बसों का संचालन हुआ था। इस बार बसों में दस की बढ़ोतरी कर दी गई है।

बसों के मेला क्षेत्र में परिवहन विभाग द्वारा ठहराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए अस्थायी रोडवेज बस स्टैंड बनाया जा रहा है। एआरएम केसी गौड़ ने अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार को मेला क्षेत्र में पहुंचकर बस स्टैंड के लिए जगह चिह्नित की।

यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक तिगरी मेला का आगाज: गंगा किनारे लाखों मेलार्थियों की उमड़ेगी भीड़, लोकल फॉर वोकल और सुरक्षा के निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।