विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एतिहासिक तिगरी मेला में वाराणसी की तर्ज पर होगी गंगा आरती, लोगों के रुकने के लिए बसेगी टेंट सिटी

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:14 PM (IST)

अमरोहा के तिगरी मेला में इस बार वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसका सजीव ...और पढ़ें

वाराणसी की तर्ज पर तिगरी मेला में होगी गंगा आरती।

वाराणसी की तर्ज पर तिगरी मेला में होगी गंगा आरती।

HighLights

  1. वाराणसी की तर्ज पर होगी भव्य गंगा आरती का आयोजन।

  2. श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए एक एकड़ में टेंट सिटी।

  3. गंगा चौक, किसान चौक, सैंड आर्ट, रंगोली होंगे आकर्षण।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। वाराणसी की तर्ज पर तिगरी मेला में मां गंगा की आरती की जाएगी। मंत्रों की गूंज पूरे मेला स्थल में गूंजेगी। इसके अलावा प्रशासन द्वारा आरती का सजीव प्रसारण किया जाएगा। जो श्रद्धालु मेला स्थल पर नहीं पहुंच पाए हैं, वह घर बैठे ही आरती देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त मेला में एक एकड़ जमीन में टेंट सिटी बसाई जाएगी।

बाहर से आने वाले श्रद्धालु किराया देकर उसमें ठहर सकेंगे। इस बार नवाचार की झलक भी मेला स्थल पर देखने को मिलेगी। गंगा चौक व किसान चौक के अलावा सैंड आर्ट, रंगोली श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

आस्था, संस्कृति और आधुनिकता के संगम के रूप में प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले का रविवार से शुभारंभ हो गया है। प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। अब मेला में श्रद्धालु वाहनों से बेहिचक आ जा सकेंगे। 20 नवंबर को महाआरती के साथ मेला का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।

गंगा आरती का होगा आयोजन

इस बार मेला कई नए आकर्षणों और नवाचारों के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत करेगा। मेले में वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी बसाई जाएगी। जिसका ठेका प्रशासन द्वारा करीब 75 हजार रुपये में छोड़ा गया है।

82146651

मेले को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए एक ओर जहां गंगा चौक के जरिए जहां गंगा की धार्मिक महत्ता वहीं, दूसरी ओर किसान चौक के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति और किसानों की भूमिका को दर्शाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा मेले को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखकर सांस्कृतिक और मनोरंजन गतिविधियों का भी केंद्र बनाने की तैयारी है।

रेत पर उकेगी जाएंगी कलाकृतियां

मेलाधिकारी गरिमा सिंह ने बताया कि मेले में खेलकूद के साथ विभिन्न रोचक गतिविधियां भी आयोजित होंगी। सैंड आर्ट के माध्यम से रेत पर आकर्षक कलाकृतियां उकेरी जाएंगी, जबकि रंगोली के जरिए भारतीय लोक कला और संस्कृति की झलक दिखाई देगी। इन गतिविधियों से बच्चों और युवाओं को भी मेले से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इस बार मेला धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन, लोकसंस्कृति, खेल और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने वाला आयोजन बनने जा रहा है। गंगा आरती, टेंट सिटी और नए थीम आधारित चौक मेले को नई पहचान देने के साथ श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे।

यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक तिगरी मेला के 25 सेक्टर में स्थापित होंगी हेल्प डेस्क, मेलार्थियों के लिए चलेंगी 175 रोडवेज बसें

यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक तिगरी मेला का आगाज: गंगा किनारे लाखों मेलार्थियों की उमड़ेगी भीड़, लोकल फॉर वोकल और सुरक्षा के निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।