विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिगरी मेला में पांटून पुल से इस दिन शुरू होगा आवागमन, अंतिम चरण में पहुंचा निर्माण कार्य

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:34 PM (IST)

अमरोहा के तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बन रहे पांटून पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण ...और पढ़ें

रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया तिगरी मेले का नजारा। फोटो जागरण

रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया तिगरी मेले का नजारा। फोटो जागरण

HighLights

  1. तिगरी गंगा मेले में पांटून पुल निर्माण अंतिम चरण में।

  2. श्रद्धालुओं के लिए पुल 20 नवंबर को खुलेगा।

  3. गढ़ और तिगरी मेले में आवागमन होगा आसान।

संवाद सहयोगी, अमरोहा। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगा नदी पर बनाए जा रहे पांटून पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। कई दिनों से दिन-रात चल रहे निर्माण कार्य के बाद अब पुल पर केवल कुछ अंतिम तैयारियां शेष रह गई हैं। 20 नवंबर को यह पुल श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

पांटून पुल शुरू होने से गढ़ और तिगरी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। दोनों ओर के श्रद्धालु पुल के माध्यम से एक-दूसरे मेले में आसानी से आ-जा सकेंगे और दोनों मेलों का आनंद उठा सकेंगे। बुधवार को कमिश्नर ने भी मौके पर पहुंचकर पांटून पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था।

tigri mela (3)

फिलहाल पुल के दोनों किनारों पर लाइट लगाने, सुरक्षा की दृष्टि से जाल लगाने और पैदल आवागमन के लिए लोहे की चादर बिछाने का कार्य शेष है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। जब तक पुल की सभी तैयारियां पूरी नहीं हो जातीं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो जाते, तब तक इसे आवागमन के लिए चालू नहीं किया जाएगा। शेष कार्य जल्द पूरा कर पुल को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तैयारी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा पांटून पुल निर्माण की घोषणा किए जाने के बाद प्रशासन ने कार्य में तेजी दिखाई थी। प्रशासनिक अधिकारी लगातार निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे थे और रोजाना निरीक्षण किया जा रहा था। अब पुल का निर्माण अंतिम चरण में पहुंचने से श्रद्धालुओं को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- 'तंबुओं की नगरी' में जमी रौनक, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा तिगरी मेला; बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक तिगरी मेला में श्रद्धालुओं को मिलेगी फ्री मेडिकल सुविधा, गंगा किनारे दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।