विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिगरी और गढ़ गंगा मेले दोनों का आनंद ले रहे श्रद्धालु, पांटून पुल से कम हुई अपनों के बीच की दूरियां

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:18 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद तिगरी और गढ़ मेलों को जोड़ने वाला पांटून पुल बनकर तैयार हो गया है। यह पुल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है।

गजरौला मेले में लाइटों से जगमगाते झूले बाजार में लगी भीड़। फोटो- जागरण

गजरौला मेले में लाइटों से जगमगाते झूले बाजार में लगी भीड़। फोटो- जागरण

HighLights

  1. मुख्यमंत्री की घोषणा पर तिगरी-गढ़ मेलों को जोड़ने वाला पुल बना।

  2. पांटून पुल से श्रद्धालुओं को दोनों मेलों में आवागमन की सुविधा।

  3. पुल ने अपनों से मिलने की दूरियां कम की, रौनक बढ़ी।

संवाद सहयोगी, अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद तिगरी और गढ़ मेले को जोड़ने वाला पांटून पुल बनकर तैयार हो गया है। शुक्रवार को शुरू किए गए इस पुल पर शनिवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। दोनों मेलों को आपस में जोड़ने वाला यह पुल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

पुल पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक आवागमन की सुविधा रहेगी। इसके बाद पुल को बंद कर दिया जाएगा। पुल शुरू होने से श्रद्धालु आसानी से तिगरी और गढ़ मेले में पहुंचकर गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और मेले का आनंद ले पा रहे हैं।

82370925

श्रद्धालु मीना देवी, सुनीता, राजबाला, कृष्णा देवी, शकुंतला और राजकुमारी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पांटून पुल बनने से उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। अब वे एक ही दिन में दोनों मेलों के दर्शन कर पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि तिगरी और गढ़ दोनों स्थानों पर उनके रिश्तेदार रहते हैं। पहले एक-दूसरे से मिलने में परेशानी होती थी, लेकिन इस पुल ने आने-जाने का रास्ता आसान कर दिया है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि यह पांटून पुल केवल दो मेलों को ही नहीं जोड़ रहा, बल्कि बिछड़े अपनों को भी मिलाने का माध्यम बन गया है। पुल की सुविधा से मेले की रौनक और श्रद्धालुओं की खुशियां दोनों बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें- देवोत्थान पर तिगरी मेले में उमड़ी भीड़, रेती के तंबुओं में महकी काली दाल की खिचड़ी

यह भी पढ़ें- तिगरी मेला: भक्ति, संस्कृति और का अद्भुत संगम; मनोरंजन के साथ खरीदारी का आनंद ले रहे लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।