विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऐतिहासिक तिगरी मेला में खूब बजेगी ढोलक, गंगा किनारे मिट्टी के कुल्हड़ से लेकर पीतल के सामान तक की सजेगी मंडी

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:22 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'लोकल फॉर वोकल' थीम को अमरोहा के तिगरी गंगा मेला में साकार किया जा रहा है। ...और पढ़ें

लोकल फार वोकल थीम पर तिगरी गंगा मेला की कृषि प्रदर्शनी में सजेंगे स्टाल।

लोकल फार वोकल थीम पर तिगरी गंगा मेला की कृषि प्रदर्शनी में सजेंगे स्टाल।

HighLights

  1. तिगरी गंगा मेला में 'लोकल फॉर वोकल' थीम का क्रियान्वयन।

  2. मिट्टी के कुल्हड़, ढोलक, नमकीन सेव जैसे उत्पाद होंगे प्रदर्शित।

  3. स्थानीय कारोबारियों और स्वयं सहायता समूहों को मिलेंगे स्टॉल।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकल फार वोकल थीम को तिगरी गंगा मेला में धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है। इस बार स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले मिट्टी के कुल्हड़, ढोलक, नमकीन सेव व मिर्च-मसाले, रेडीमेड कपड़े आदि को तिगरी मेला में पहचान मिलेगी।

पीतल के आइटम भी खूब चमक बिखेरेंगे। श्रद्धालुओं को लुभाएंगे। यह नजारा कृषि प्रदर्शनी में देखने को मिला। इसमें स्थानीय व गैर राज्यों व जनपदों के कारोबारियों के उत्पादों के स्टाल सजाए जाएंगे। इससे न सिर्फ स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा बल्कि स्वदेशी अपनाओ का नारा भी बुलंद होगा।

ढोलक अमरोहा की पहचान है। एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामिल है। इसके अलावा जिले का जैकेट कारोबार भी इस योजना में शामिल है। ढोलक के करीब 350 कारखाने हैं जबकि, जैकेट के 500 के करीब कारखाने हैं।

जैकेट नौगावां सादात व ढोलक अमरोहा में सबसे अधिक बनती हैं। पीतलनगरी से मुरादाबाद की पहचान देश-विदेश तक है। एक जनपद एक व्यंजन में अमरोहा का नमकीन सेव शामिल है। जिसने नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में विदेशियों को काफी लुभाने का काम किया था।

तिगरी गंगा मेला में भी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए कृषि प्रदर्शनी में कारोबारियों को स्टाल उपलब्ध करवाए जाएंगे। पहचान के साथ-साथ मेला में कारोबारियों को बाजार भी मिलेगा। वह अपने उत्पाद बेच सकेंगे। समूह की महिलाएं भी स्टाल लगाकर अपने उत्पादों को बेच सकेंगी।

प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए कारोबारियों को स्टाल उपलब्ध कराए जाएंगे। जिनमें वह अपना सामान रखकर श्रद्धालुओं को बेच सकेंगे। अधिक से अधिक लोगों को प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए कहा गया है। जैसे जैसे कारोबारी आते रहेंगे वैसे वैसे उनको स्टाल देने का कार्य किया जाएगा। किसान भी अपने उत्पाद उसमें बेच सकेंगे। समूह की महिलाओं के लिए भी स्टाल दिए जाएंगे। -मनोज तोमर, जिला कृषि अधिकारी।

यह भी पढ़ें- तिगरी मेला में 22 नवंबर के बाद नहीं चलेंगे VIP पास, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का रहेगा सख्त पहरा

यह भी पढ़ें- एतिहासिक तिगरी मेला में वाराणसी की तर्ज पर होगी गंगा आरती, लोगों के रुकने के लिए बसेगी टेंट सिटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।