विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना; 20 टुकड़े कर शव को दो बैग में भरकर फेंका, प्राइवेट पार्ट भी काटे

Published: Wed, 28 Feb 2024 09:40 AM (IST)Updated: Wed, 28 Feb 2024 09:51 AM (IST)

20 टुकड़ों में मिले महिला के शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। आसपास के जिलों के ...और पढ़ें

महिला के गुप्तांग भी काटे, दुष्कर्म की भी आशंका
महिला के गुप्तांग भी काटे, दुष्कर्म की भी आशंका

HighLights

  1. महिला के गुप्तांग भी काटे, दुष्कर्म की भी आशंका।
  2. महिला के 20 टुकड़े कर उसका शव दो बैग में भरकर फेंका गया

जागरण संवाददाता, अमरोहा। सड़क किनारे सफेद रंग की प्लास्टिक के दो बोरे जब ग्रामीणाें ने पड़े देखे तो नौगावां सादात पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों बोरों को खोलकर देखा तो उनमें बैग थे। एक बोरे में धारीदार हरे रंग तो दूसरे में काले रंग का बैग था।

बोरों में नीचे बैग तो ऊपर से किसी महिला के कपड़े भरे थे। पुलिस ने बैग खोले तो होश उड़ गए। उनमें महिला का कटा हुआ शव था। शव के 20 टुकड़े किए थे। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी वार किए गए हैं। प्रयास के बावजूद मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस घटना से दिल्ली की श्रद्धा हत्याकांड की यादें ताजा हो गईं।

बहशियाना तरीके से हुआ कत्ल

जिस तरह से महिला की हत्या कर शव के टुकड़े किए गए हैं, उससे साफ जाहिर है कि रंजिश कोई गहरी है। या तो मृतका राजदार थी या फिर किसी ने बदला लेने के लिए वहशियाना तरीके से उसे मौत के घाट उतारा है। हत्यारों ने उसके गुप्तांग भी काटे हैं।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: 26 की उम्र में सांसद, चंद्रशेखर सरकार में रहे मंत्री, ऐसा है राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन का राजनीतिक सफर

हत्यारों ने महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को निर्ममता के साथ काटा है। शरीर का हर एक अंग अलग कर दिया। धारदार हथियार से काटने के साथ ही उसे कुल्हाड़ी से भी काटा गया है। इतना ही नहीं गुप्तांग भी काटे गए हैं। दुष्कर्म से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। शव को देखकर एक बात तो साफ है कि जिसने भी महिला की हत्या की है उसकी गहरी रंजिश रही होगी।

ये भी पढ़ेंः जया प्रदा की मुश्किलें बढ़ीं; सात बार गैर जमानती वारंट के बाद भी हाजिर नहीं हुईं, अब ये नोटिस हुआ जारी

पुलिस लगा रही है ये अनुमान

लोगों का मानना है कि या तो महिला किसी बड़े राज की राजदार थी या फिर हत्यारों ने किसी घटना का बदला लिया है। हालांकि हकीकत को पुलिस की जांच के बाद सामने आएगी, लेकिन मृतका के चेहरे पर लगे खून से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या संभवत तड़के में ही की गई है। क्योंकि चेहरे पर लगा खून सूखा नहीं था। यानि चंद घंटे पहले तड़के में ही उसकी हत्या की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।