विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमराेहा में मुजफ्फरनगर का जलवा: मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग में सुमित ने जीता गोल्ड, जिले का नाम रोशन

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:06 PM (IST)

मुजफ्फरनगर के सुमित कुमार ने अमरोहा में आयोजित मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 55-60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।  

प्रतियोगिता में सुमित को सम्मानित करते आयोजक। स्वयं

प्रतियोगिता में सुमित को सम्मानित करते आयोजक। स्वयं

HighLights

  1. सुमित कुमार ने मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण पदक जीता।

  2. उन्होंने 55-60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  3. सुमित का अगला लक्ष्य मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। अमरोहा जिले के नौगावां सादात में आयोजित मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के सुमित कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 200 बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित कुमार ने अपनी बेहतरीन शारीरिक बनावट और दमदार प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया और गोल्ड मेडल हासिल किया।

सुमित कुमार वीसी जिम के संचालक विकास चौधरी के मार्गदर्शन में बॉडी बिल्डिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई।

सुमित ने अब आगामी मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता को अपना अगला लक्ष्य बनाया है। इसके लिए वह अभी से तैयारी में जुट गए हैं। उनकी सफलता जिले के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें- अमरोहा के तिगरी गंगा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, रंग-बिरंगी रोशनी में तंबुओं की नगरी का नजारा देख आप भी कह उठेंगे वाह!

यह भी पढ़ें- प्रेमी की शादी में गोद में बच्चा लेकर दिल्ली से अमरोहा पहुंची प्रेमिका, दुल्हन की विदाई से पहले खुली दूल्हे की पोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।