विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश से दिवाली मनाने घर आ रहे थे दो भाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 08 Nov 2026 01:06 PM (IST)

गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक डिवाइडर से टकराने से भावली गांव के दो भाई घायल हो गए, जिनमें से दीपांशु (25) ...और पढ़ें

दीपांशु की फाइल फोटो।

दीपांशु की फाइल फोटो।

HighLights

  1. गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, एक भाई की मौत

  2. दीपांशु और शिवांशु हिमाचल से दीपावली मनाने घर लौट रहे थे

  3. हादसा बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा नदी पुल के पास हुआ

जागरण संवाददाता, हसनपुर (अमरोहा)। गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक डिवाइडर से टकराने से रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी दो सगे भाई दीपांशु और शिवांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते हुए दीपांशु 25 वर्ष की मौत हो गई। दोनों भाई हिमाचल प्रदेश से दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा पुल से पहले हादसा हुआ है।

गांव निवासी गंगासरन सिंह खेती बाड़ी के साथ चिकित्सा व्यवसाय करते हैं। उनके दोनों बेटे हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक फार्मा कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार सुबह करीब पांच बजे वह दीपावली का त्योहार मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश से बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

रास्ते में जब वह जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा नदी के पुल के नजदीक पहुंचे, नींद की झपकी आने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

दीपांशु को मृत घोषित कर दिया

गंगा एक्सप्रेसवे पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी एम्बुलेंस से उन्हें हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य ले गए। चिकित्सक ने देखकर दीपांशु 25 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवांशु का इलाज चल रहा है। दीपांशु दो बहन दो भाइयों में बड़े थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। दीपावली के त्योहार के दिन सुबह आंख खुलने से पहले बेटे की मौत की खबर मिलने पर परिवार में चीत्कार मच गया। मां अंजना और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर मथुरा में दर्दनाक हादसा: गन्ना जूस मशीन के शाफ्ट में शॉल उलझने से युवक की मौत

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले सपा सुप्रीमो ने फिर यादव पर लगाया दांव, मथुरा में वीरेंद्र को दी बड़ी जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।