भात की दावत खाते ही उल्टी-दस्त होने लगे... अमरोहा में 50 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार
अमरोहा के शेरगढ़ गांव में एक दावत में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जिनमें शेरगढ़ और संभल के बेला दुगावर के लोग शामिल हैं।

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
शेरगढ़ गांव में दावत के बाद 50 से अधिक लोग बीमार पड़े।
उल्टी-दस्त की शिकायत पर पीड़ितों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
पनीर से फूड पॉइजनिंग की आशंका, खाद्य विभाग जांच में जुटा।
संवाद सहयोगी, हसनपुर/आदमपुर (अमरोहा)। गांव शेरगढ़ में दावत खाकर पचास से अधिक लोगों की एक-एक कर हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत पर संभल व आदमपुर के निजी अस्पतालों में पीड़ितों को भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 25 लोग शेरगढ़ के और 30 लोग बेला दुगावर के बीमार हुए हैं। इस घटना के बाद से अधिकारियों में खलबली मची है।
चिकित्सक उन्हें फूड प्वाइजनिंग का शिकार बता रहे हैं। हालांकि, मसले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। इधर खाद्य विभाग संभल जिले की टीम द्वारा ही नमूने भरने की कार्रवाई में लगे होने की बात कह रहा है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी रोहदाश के घर संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव बेला दुगावर निवासी बहन ममता देवी शुक्रवार दोपहर बाद भात न्योतने के लिए आई थी। इस मौके पर शाम करीब सात बजे दावत का आयोजन किया गया था।
भात की दावत में था पनीर
भात में संभल के गांव निवासी करीब 35 रिश्तेदार व इतने ही लोग शेरगढ़ के थे, जिन्होंने दावत में पनीर, आलू, पूड़ी, उड़द व रायता आदि का सेवन किया था। भात न्योतने के बाद संभल निवासी सभी लोग अपने घर चले थे। रात को 12 बजे के बाद संभल व शेरगढ़ के पचास से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां उपचार जारी है।
ये हुए बीमार
चिकित्सक डॉ. मुदित गौतम ने बताया कि लोगों की फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी है। बीमार होने वालों में शेरगढ़ निवासी रोहदाश 50 वर्ष, गायत्री 30, रनवीर 45, रानी 40, प्रेमशंकर 0, खूबी 60, चंदा देवी 55, चंद्रपाल सिंह 40, नन्ही 20, सिब्बू पांच, रश्मि आठ, भूरे सिंह 50, खेमकरण 65, जागृति 45, बाबू 14, मुनेश 45, बंटी तीन, विनीत 20, भरत 38, संजय 30, गोपाल 23, विजेंद्र 26, रानी 40 शामिल हैं। जिस दुकानदार से पनीर खरीदा था, उसके विरुद्ध गवां पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। रोहदाश कुमार।
बेला दुगावर के इन लोगों की बिगड़ी हालत
भात न्योतने आई बहन ममता, उनके पति ठाकुर सिंह, जसवंत सिंह, पूनम, सुधा, मोक्ष, गोपी, रीना, नेहा, सरोज, दक्ष, माया, केला, सपना, राजेंद्र, किरण देवी, प्रियांशी, जितेंद्र, प्रीति, दीपचंद आदि शामिल है। इनमें कुछ का इलाज असमोली में चल रहा है और बाकी लोग अपने घरों पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें- अमरोहा में दिल्ली-यूपी रेल मार्ग चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण, 46 गांवों में जमीन के क्रय-विक्रय पर रोक
पनीर से फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका
रोहदाश सिंह के बहनोई ठाकुर सिंह ने बताया कि उन्हें फूड प्वाइजनिंग पनीर से होने की संभावना लग रही है। पनीर जनपद संभल के कस्बा गवां से खरीदा गया था। संभल खाद्य विभाग की टीम पनीर के सिंथेटिक होने की संभावना को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी रोहदाश के द्वारा दावत में परोसने के लिए पनीर जनपद संभल के गवां से खरीदा गया था। संभल की टीम ही पनीर की जांच करने के लिए लगी हुई है।
मीरा सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी हसनपुर।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।