भगवा हुआ हाईवे… ब्रजघाट से शिवालय तक बम-बम भोले की गूंज, ब्रजघाट व हरिद्वार से मंजिल की ओर बढ़ रहे जत्थे
महाशिवरात्रि पर्व के लिए कांवड़िए हरिद्वार और ब्रजघाट से जल लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। अलीगढ़ बुलंदशहर संभल आदि स्थानों के कांवड़िए हरिद्वार से जल भरकर लौट रहे हैं जबकि मुरादाबाद रामपुर अमरोहा के कांवड़िए ब्रजघाट से जल भर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िए हरिद्वार व ब्रजघाट से जल लेकर मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में बम-बम भोले के जयकारों से धरा गूंज रही है। सड़कें भगवा हो रही हैं। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने भी कमर कस ली है।
23 जुलाई यानी परसों महाशिवरात्रि का पर्व है। इसके लिए अलीगढ़, बुलंदशहर, संभल, गवां आदि स्थानों के कांवड़िए हरिद्वार से जल भरकर लौट रहे हैं। जो, लगभग गजरौला के पास आ चुके हैं।
इनमें अधिकांश पैदल वाले हैं, लेकिन जो डाक कांवड़िये होंगे। वो, आज और कल से लौटेंगे। उधर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा आदि जनपदों के कांवड़िये ब्रजघाट स्थित गंगा से जल भरकर चल रहे हैं।
यहां पर भी आज रात को ही कांवड़ियों की भीड़ बढ़ेगी। खैर, पैदल-पैदल चल रहे कांवड़ियों के पैरों से घुंघरू की आवाज और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है। कांवड़ियों का जगह-जगह पर स्वागत भी हो रहा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजली कटारिया ने बताया कि कांवड़िये मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन, अब डाक कांवड़ियों की संख्या उमड़ेगी। इसके लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। हसनपुर मार्ग पर अधिक नजर रखी जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।