Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Crime News: भाई ने गंडासे से गला काट कर की बहन की हत्या, गेंहू बेचने पर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 05:10 PM (IST)

    ज्योतिबाफुले नगर के रजबपुर में गेंहू बेचने को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। पुष्पेंद्र नामक युवक को उसकी बहन रेखा ने गेंहू बेचने से रोका था जिससे गुस्साए पुष्पेंद्र ने गंडासे से उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

    Hero Image
    छोटे भाई ने बड़ी बहन की गंडासे से गला काट कर हत्या की

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। छोटा भाई घर से गेंहू लेकर बेचने दुकान पर जा रहा था। बड़ी बहन ने टोका तो भाई के सिर पर खून सवार हो गया।उसने गंडासा उठा कर चारपाई पर लेटी बहन के गले पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना को अंजाम देकर फरार हए आरोपित को पुलिस ने तीन घंटे के भीतर ही गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    यह घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर माफी उर्फ आरवपुर की है। यहां पर स्व. हरिसिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी अनीता, दो बेटी व चार बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि 26 वर्षीय बेटी रेखा, बेटा सतेंद्र, भूपेंद्र, जितेंद्र व पुष्पेंद्र ही घर पर हैं।

    सतेंद्र व भूपेंद्र पंजाब में मजदूरी करते हैं। फिलहाल भी वह पंजाब में हैं। बुधवार सुबह लगभग सात बजे छोटा बेटा पुष्पेंद्र घर से गेहूं लेकर दुकान पर जा रहा था। वहां से कुछ सामान लेना था। सबसे पहले मां अनीता ने उसे रोका तो वह नहीं माना। इसी दौरान बरामदे में चारपाई पर सो रही रेखा की आंख खुल गई तो उसने भी पुष्पेंद्र को टोक दिया।

    पुष्पेंद्र को गेंहू ले जाने से मना करने के बाद रेखा फिर से चादर ओढ कर सो गई। बस इसी बात से गुस्साए पुष्पेंद्र ने घर में रखा गंडासा उठाया तथा चारपाई पर सो रही रेखा के गले पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया।

    मां अनीता ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस भी पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी अखिलेश भदौरिया व सीओ शक्ति सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली।

    फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। घटना के लगभग तीन घंटा बाद पुलिस ने आरोपित पुष्पेंद्र को गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।

    छोटे भाई ने कहासुनी के बाद बड़ी बहन की हत्या की है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

    -अखिलेश भदौरिया एएसपी

    comedy show banner
    comedy show banner