Sanskarshala 2022: अमरोहा की सीएसएस एकेडमी में लगी संस्कारों की पाठशाला, बताए गए इंटरनेट के लाभ व नुकसान
Sanskarshala 2022 इंटरनेट का अगर हम सकारात्मक उपयोग करें तो हम अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और पैसा भी कमा सकते हैं। इसका उपयोग करके आसानी से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इंटरनेट उन लोगों के लिए वरदान है जो इसे सकारात्मक उद्देश्य के लिए उपयोग करते हैं।
अमरोहा, जागरण संवाददाता। Sanskarshala 2022: दैनिक जागरण द्वारा सीएसएस एकेडमी में संस्कार की पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यहां अध्यापक रोमी शर्मा ने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ की जिंदगी में लोग अपने संस्कारों को भूलते जा रहे हैं। दैनिक जागरण ने संस्कारशाला के माध्यम से एक मुहिम चलाकर लोगों में संस्कारों को जीवित रखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया से हमारे स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है।
देर रात तक इंटरनेट का उपयोग करने वाले हो जाते मोटापे का शिकार
मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन को पूरा दिन आंखों से सामने देखने पर आंखों के कई रोग हो सकते है। उस में से निकलने वाली किरणें आंखों के लिए हानि कारक है। इंटरनेट ना मिलने पर बच्चे क्रोधित हो जाते है। देर रात तक इंटरनेट का उपयोग करने वाले मोटापे के शिकार हो जाते हैं। इंटरनेट की लत इंसान को बर्बाद कर देती है। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। हमें हमेशा सकारात्मक पहलू की तलाश करनी चाहिए।
इंटरनेट की सकारात्मकता पर रखें नजर
इंटरनेट का अगर हम सकारात्मक उपयोग करें तो हम अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और पैसा भी कमा सकते हैं। इसका उपयोग करके आसानी से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इंटरनेट उन लोगों के लिए वरदान है जो इसे सकारात्मक उद्देश्य के लिए उपयोग करते हैं। इंटरनेट ने पूरे विश्व में क्रांति ला दी है। विश्व इतिहास को अब दो युगों में देखा जा सकता है-एक इंटरनेट से पहले और एक इंटरनेट के बाद।
दुनिया को उंगलियों पर लाया इंटरनेट
इंटरनेट एक काम्पैक्ट दुनिया है, जिसने भौगोलिक सीमाओं को पार कर पूरी दुनिया को लोगों की उंगलियों पर ला दिया है। हमें इस तकनीकी का सकारात्मक तरीके से उपयोग करना चाहिए। कुछ लोग इंटरनेट का फायदा उठाकर आनलाइन ठगी कर लोगों को आर्थिक नुकसान दे रहे हैं। हमें सोच समझकर कार्य करना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।