विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा में बेकाबू काली थार का कहर: बाइकों को मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत

By Asif AliEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 04 Nov 2026 09:08 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 09:20 AM (IST)

अमरोहा में नौगावां सादात रोड पर एक तेज रफ्तार थार ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें तहेरे-चचेरे भाई ...और पढ़ें

थार और दसे के बाद सीएचसी के विलाप करते स्वजन।

थार और दसे के बाद सीएचसी के विलाप करते स्वजन।

HighLights

  1. अमरोहा में तेज रफ्तार थार ने तीन बाइकों को टक्कर मारी।

  2. हादसे में दो चचेरे भाइयों राजीव और प्रशांत की मौत।

  3. तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, चालक मौके से फरार।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। नौगावां सादात रोड पर तेज रफ्तार थार ने एक के बाद एक तीन बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तहेरे चचेरे भाई राजीव व प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संभल नंबर की थार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, हालांकि उसका चालक भाग निकला।

हादसे के बाद मृतक के स्वजन ने चालक की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश जताया तथा दो घंटा तक सीएसची से दोनों शव नहीं उठने दिए थे। बाद में पुलिस के समझाने पर वह मान गए। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।

thar amroha small

अमरोहा-नौगावां सादात मार्ग पर हुआ हादसा

हादसा मंगलवार रात नौगावां सादात-अमरोहा रोड पर रीगल होटल से आगे अमरोहा नगर की सीमा पर हुआ। अमरोहा की तरफ से जा रही संभल नंबर की काले रंग की थार ने एक के बाद एक नौगावां सादात की तरफ से आ रही तीन बाइक को टक्कर मार दी। थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीनों बाइक पर सवार युवक हवा में उछल कर दूर जा गिरे। टक्कर लगने के बाद थार भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई तथा मार्ग पर जाम लग गया। इसी भीड़ का फायदा उठा कर थार चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में दो की मौके पर ही मौत

इस हादसे में अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला जयओम नगर निवासी राजेंद्र सिंह के 23 वर्षीय बेटा राजीव कुमार व तेजपाल सिंह के 21 वर्षीय बेटा प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक राजीव व प्रशांत तहेरे-चचेरे भाई थे। दोनों भाई नौगावां सादात की तरफ से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। राजीव पिता के साथ रेलवे स्टेशन रोड पर अपनी टायर पंचर की दुकान पर बैठता था, जबकि प्रशांत परिवार का इकलौता बेटा था तथा इसी वर्ष 12वीं पास की थी।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद घर में मचा कोहराम

पुलिस दोनों मृतकों के शव को नगर सीएसची ले आई। जबकि दो घायल को राहगीर उठा कर निजी अस्पताल में ले गए। एक घायल को पुलिस ने पहले सीएसची में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के स्वजन सीएचसी आ गए।

यह भी पढ़ें- खाने के भी पड़ गए लाले: केरल में 1200 रु दिहाड़ी का झांसा, अमरोहा के मजदूरों को ठेकेदार ने छोड़ा भूखा

यह भी पढ़ें- अमरोहा: SC-ST मुआवजा राशि हेराफेरी मामले में नया मोड़, जांच कमेटी ने हाथ खड़े कर बंद किया चैप्टर

दो घंंटा तक शव नहीं उठने दिए 

सीओ डा. प्रदीप कुमार, नौगावां सादात, अमरोहा देहात, अमरोहा नगर व डिडौली पुलिस भी सीएसची पहुंच गई। यहां स्वजन ने कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की तथा शव नहीं उठने दिए। लगभग दो घंटा तक स्वजन इस मांग को लेकर आक्रोशित रहे। बाद में टक्कर मारने वाली कार पुलिस के कब्जे में होने की पुष्टि होने पर ही वह शांत हुए। सीओ ने बताया कि थार नंबर के आधार पर स्वजन ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।