विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खाने के भी पड़ गए लाले: केरल में 1200 रु दिहाड़ी का झांसा, अमरोहा के मजदूरों को ठेकेदार ने छोड़ा भूखा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 31 Oct 2026 11:29 AM (IST)

Amroha News: अमरोहा के आठ मजदूरों को केरल में बिजली लाइन के काम के लिए ले जाया गया, जहाँ ठेकेदार ...और पढ़ें

Amroha News: हसनपुर कोतवाली, जनपद अमरोहा।

Amroha News: हसनपुर कोतवाली, जनपद अमरोहा।

HighLights

  1. अमरोहा के आठ मजदूर केरल में ठेकेदार द्वारा छोड़े गए।

  2. ठेकेदार ने बिना मजदूरी दिए, भूखे-प्यासे वापस लौटे मजदूर।

  3. हसनपुर पुलिस ने जांच कर मजदूरी दिलाने का आश्वासन दिया।

संवाद सूत्र, हसनपुर (अमरोहा)। Amroha News: बिजली की लाइन बनाने के काम में तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के आठ मजदूरों को क्षेत्र का एक ठेकेदार 13 अक्टूबर को 1200 रुपये प्रतिदिन की दिहाड़ी पर केरल ले गया था। आरोप है कि वहां पहुंचकर चार दिन काम कराया गया, इसके बाद काम बंद हो गया। ठेकेदार मजदूरों को तन्हा छोड़कर मजदूरी दिए बिना वहां से बगैर बताए कहीं चला गया, जिससे मजदूरों को खाने के लाले पड़ गए। 

कोतवाली पहुंचकर मजदूरों ने आपबीती सुनाई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने मामले की जांच कर मजदूरी दिलाने का भरोसा दिलाया है।

भूखे पेट सफर करके हसनपुर पहुंचे मजदूरों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला खादर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह अपने साथ गांव पथरा निवासी जीतू, फत्तेपुर अधेक निवासी महेश ठाकुर, पथरा निवासी रूप किशोर, नगला खादर निवासी जीवन कुमार व योगेश कुमार, दियावली खालसा निवासी सुमित ठाकुर व रोहताश को हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर बंगर निवासी ठेकेदार के कहने पर बिजली की लाइन तैयार करने के काम में केरल गए थे।

उत्पीड़न का लगाया आरोप

आरोप है कि वहां दो-चार दिन काम करने के बाद न तो काम मिला और न ही मजदूरी के पैसे मिले। ठेकेदार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सभी मजदूर परेशान होकर 30 अक्टूबर की रात किसी तरह केरल से हसनपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार ने उनके फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए हैं। पुलिस ने ठेकेदार को बुलाकर उसका पक्ष जानकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- त्योहार पर घर पहुंचना आसान: दीपावली-छठ पर 12 दिन तक एक्सट्रा रोडवेज की सर्विस, दिल्ली-पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।