यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: देहरादून में नदी में बह गए अमरोहा के तीन मजदूर, तीनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हसनपुर के रहरा गांव के तीन मजदूर देहरादून में नदी में बढ़े जलस्तर से बह गए। रक्षाबंधन के बाद 11 ...और पढ़ें

HighLights
- हसनपुर के तीन मजदूर देहरादून में नदी में बहे
- बादल फटने से जलस्तर बढ़ा और तेज बहाव के कारण बह गए तीनों
जागरण संवाददाता, हसनपुर/अमरोहा। तहसील क्षेत्र के गांव रहरा निवासी तीन मजदूर नदी से बदरपुर निकलते समय देहरादून के नजदीक नदी में बह गए। मजदूरों के नदी में बहने की सूचना मिलने पर उनके परिवारों में हलचल मच गई है। स्वजन देहरादून रवाना हो गए।
हसनपुर के तीन मजदूर देहरादून में नदी में बहे
हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव रहरा निवासी गंगावासी का 18 वर्षीय बेटा पीतम सिंह, प्यारेलाल के 21 वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र तथा बाबूराम के 27 वर्षीय बेटे पंकज सैनी रक्षाबंधन के दो दिन बाद गांव के 11 मजदूरों के साथ उत्तराखंड के देहरादून के गांव बाजेवाला नदी से बदरपुट (बजरी) निकालने के कार्य में मजदूरी करने गए थे।
बादल फटने से जलस्तर बढ़ा और तेज बहाव के कारण बह गए तीनों
यह मजदूर रात में नदी से बदरपुट निकलते थे। सोमवार रात को वहां बादल फटने की वजह से मंगलवार सुबह नदी में जल स्तर बढ़ने के साथ ही पानी का तेज बहाव होने के कारण तीनों मजदूर नदी में बह गए। उनकी तलाश की जा रही है। सीओ हसनपुर दीप कुमार पंत ने बताया कि रहरा के तीन मजदूरों के उत्तराखंड के देहरादून में नदी में बहने की जानकारी मिली है।
