यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दोस्ती, प्यार और दुष्कर्म; प्रेमी ने पहले प्रेमिका को बातों में फंसाया, शादी का झांसा देकर लूटी आबरू, गर्भवती होने पर किया ये काम
Amroha News युवती ने आमिर के स्वजन से बात की उसके बड़े भाई जहांगीर व पूर्व ग्राम प्रधान पति मोहम्मद ...और पढ़ें

HighLights
- गर्भवती होने पर छोड़ गया प्रेमी
- प्रेमी समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद सूत्र, जोया। फेसबुक पर पहले दोस्ती की तथा बाद में प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा दिया तथा एक दूसरे से मिलने लगे। इस दौरान शारीरिक संबंध बना लिए। जब प्रेमिका गर्भवती हुई तथा शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी छोड़ कर भाग गया।
अब उसके स्वजन भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। गर्भपात का प्रयास कर चुके हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाले किसान की बेटी की दोस्ती छह महीना पहले फेसबुक पर मुरादाबाद जनपद के थाना मैनाठेर के गांव असदपुर निवासी आमिर से हुई थी। दोनों बात करने लगे तथा एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया।
आमिर ने लूटी आबरू
आरोप है कि आमिर ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया तथा शादी का झांसा दिया। 1 अक्तूबर 2023 को आमिर युवती के घर आ गया तथा युवती की इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद उसने युवती को अलग-अलग स्थान पर बुलाना शुरू कर दिया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।
मुरादाबाद के एक होटल में ले जाकर भी दुष्कर्म किया। अब युवती गर्भवती हो गई तो उसने आमिर पर शादी का दबाव बनाया। जिस पर वह प्रेमिका को छोड़ कर चला गया तथा बात करना बंद कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्रेमी समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।