यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब क्रूज से करिए मथुरा-वृंदावन की सैर, यमुना के प्राचीन घाट, मंदिरों के दर्शन और ब्रज का प्राचीन महत्व समझेंगे श्रद्धालु
Cruise landed in Yamuna will operate between Mathura-Vrindavan क्रूज को वृंदावन के केशीघाट पर यमुना में मंगलवार को उतार दिया ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, वृंदावन। देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु-पर्यटक अब जल्द ही क्रूज में बैठ वृंदावन से मथुरा तक प्राचीन घाटों, मंदिरों व भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीलास्थलियों का दर्शन करेंगे। क्रूज का आनंद लेते हुए ब्रज के दर्शन करवाने की तैयारी उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कर ली है।
परिषद की योजना के अनुरूप मंगलवार को क्रूज यमुना में उतार दिया गया। अब इसके संचालन की व्यवस्थाएं पूरी होने पर जल्द ही वृंदावन से मथुरा तक श्रद्धालु पर्यटकों की सफर करने की इच्छा पूरी होगी।
उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ब्रज के पौराणिक तीर्थस्थलियों के सुंदरीकरण के साथ देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु-पर्यटकों की सहूलियत की योजनाएं धरातल पर उतार रहा है। इसमें ही शामिल यमुना में क्रूज संचालन की शुरुआत वृंदावन से जल्द ही होने वाली है।
संचालन की तैयारी होने के बाद जल्द ही क्रूज में बैठकर श्रद्धालु पर्यटक वृंदावन से मथुरा और मथुरा से वृंदावन तक यमुना के बीच से प्राचीन घाटों, मंदिरों का दर्शन कर सकेंगे और ब्रज के प्राचीन महत्व को भी समझ सकेंगे।