घर से भाग कर किया निकाह, पत्नी बनाकर केरल ले गया साथ; एक महीना बाद रास्ते में छोड़ लापता हो गया युवक
उत्तर प्रदेश के जोया में एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर निकाह कर लेती है। शादी के बाद युवक उसे केरल ले जाता है। एक महीने बाद वापस लौटने पर यु ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, जोया। गांव के युवक से प्रेम प्रसंग हुआ तो दोनों ने शादी का वादा कर लिया। स्वजन के विरोध के बाद 17 अप्रैल को घर की दहलीज लांघ कर प्रेमी के साथ चली गई। निकाह करने के बाद प्रेमी उसे केरल ले गया।
अब एक महीना बाद दोनों वापस लौटे तो प्रेमी से पति बना युवक उसे जोया में छोड़ कर लापता हो गया। ऐसे में युवती मायके न जाकर सहेली के घर चली गई। आज पीड़िता ने पति व अन्य ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाला युवक केरल में सैलून चलाता है। गांव की ही युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के स्वजन शादी के लिए रजामंद नहीं थे। लिहाजा 17 अप्रैल 2025 को दोनों घर ले फरार हो गए थे।
18 अप्रैल को दोनों ने जोया में प्रेमी के दोस्त के घर निकाह कर लिया। प्रेमी से पति बना युवक उसे अपने साथ केरल ले गया था। उधर युवती के स्वजन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब एक महीना केरल में रहने के बाद दोनों मंगलवार को वापस घर लौटे थे। पति-पत्नी दिल्ली से जोया तक टैक्सी से आए थे। यहां दोनों एक रेस्टोरेंट पर रुके तथा लस्सी पी।
उसी दौरान पति के पास उसके बड़े भाई की काल आई तथा मां की तबियत ज्यादा खराब बताई। वह पत्नी को बगैर बताए रेस्टोरेंट में छोड़ कर लापता हो गया। काफी देर कर इंतेजार किया, लेकिन पति नहीं लौटा को उसने काल की। मोबाइल भी बंद मिला। लिहाजा विवाहिता अपनी सहेली के घर चली गई।तीन दिन बाद भी पति नहीं लौटा तो वह ससुराल पहुंच गई। आरोप है कि जेठ व सास ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।
वहीं पति का कोई पता नहीं है। पीड़िता का कहना है कि वह गर्भवती है तथा ससुराल वालों ने उसके पति को गायब कर दिया है। पीडिता ने एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र देकर पति को बरामद कराने तथा ससुराल वालों पर कार्रवाई कराने की मांग की है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।