विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी से पहले दहेज में मांगा ट्रैक्टर-रोटावेटर और 50 हजार रुपये, अमरोहा में लड़का पक्ष की डिमांड से लड़की परेशान

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:37 AM (IST)

अमरोहा में शादी से पहले दहेज में ट्रैक्टर, रोटावेटर और पचास हजार रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. रिश्ता तय होने के बाद दहेज में ट्रैक्टर-रोटावेटर की मांग

  2. पचास हजार रुपये न मिलने पर शादी से किया इनकार

  3. लड़की के पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत

संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। सात माह पहले रिश्ता तय करने के बाद गोद भराई व शादी से पहली अन्य रस्में पूरी करने और शादी की तारीख निश्चित होने के बाद दहेज में ट्रैक्टर व रूटावेटर तथा पचास हजार रुपये की मांग कर रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रूद्रपुर निवासी रामकेश ने अपनी बेटी सुमन का रिश्ता करीब छह-सात माह पहले जनपद संभल के थाना रजपुरा के गांव सिंघौला दौलत निवासी एक युवक से तय किया था। शादी की तारीख 29 नवंबर 26 तय हुई थी।

लड़की के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

लड़की के पिता का आरोप है कि गोद भराई एवं अन्य रस्मों में उन्होंने डेढ़ लाख रुपये खर्च किए थे। दो नवंबर को शादी से पहले पीली चिटठी भेजी गई। आरोप है कि लड़का, उसके पिता व माता ने शादी करने से पहले एक ट्रैक्टर, रूटावेटर व पचास हजार की मांग की।

इतनी बड़ी मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर आरोपितों ने शादी करने से इनकार कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि मामले में जांच कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दीवाली गिफ्ट पाकर खिले चेहरे: अमरोहा के 1.64 लाख उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारकों को मुफ्त रिफिल की सौगात

यह भी पढ़ें- कोर कटर से सड़क की कटिंग कर जांचे मानक, अलीगढ़ DM अविनाश कुमार ने परखी फोरलेन की क्वालिटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।