विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोर कटर से सड़क की कटिंग कर जांचे मानक, अलीगढ़ DM अविनाश कुमार ने परखी फोरलेन की क्वालिटी

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:28 AM (IST)

डीएम अविनाश कुमार ने महरावल से भुकरावली तक बन रही फोरलेन सड़क की गुणवत्ता कोर कटर से जांची और कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की।

महरावल स्टेशन से भुखरावली तक हो रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण करते डीएम अविनाश कुमार व अन्य। सौ. जिला प्रशासन

महरावल स्टेशन से भुखरावली तक हो रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण करते डीएम अविनाश कुमार व अन्य। सौ. जिला प्रशासन

HighLights

  1. डीएम ने कोर कटर से सड़क की गुणवत्ता जांची।

  2. कार्य की धीमी गति पर नाराजगी, नवंबर तक पूरा करने का निर्देश।

  3. अलीगढ़-मथुरा मार्ग चौड़ीकरण का भी निरीक्षण किया।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। महरावल रेलवे स्टेशन से भुकरावली तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को डीएम अविनाश कुमार ने मौके पर पहुंचकर कोर कटर से सड़क का टुकड़ा कटवाया। उसकी गुणवत्ता की परख की। कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजीव पुष्कर को निर्देश दिए कि नवंबर के अंत तक हर हाल में काम पूरा होना चाहिए। अतिरिक्त संसाधन व मजदूर लगाकर काम पूरा कराने के लिए कहा।

डीएम ने कोर कटर से सड़क की कटिंग कर जांचे मानक

अधिशासी अभियंता ने बताया कि 36.91 करोड़ रुपये से 3.1 किलोमीटर लंबाई में इस फोरलेन मार्ग का निर्माण आकाशदीप कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण में विलंब के कारण निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। वर्तमान में लगभग 65 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य नवंबर के अंत तक पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है।

अलीगढ़-मथुरा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया

डीएम ने अलीगढ़-मथुरा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। यहां भी समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक अभियंता अनिरुद्ध कुमार, गुरुचरण सिंह, अवर अभियंता रूप सिंह, लेखराज सिंह, कोविंद प्रकाश एवं चन्द्र बोस आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।