विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली गिफ्ट पाकर खिले चेहरे: अमरोहा के 1.64 लाख उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारकों को मुफ्त रिफिल की सौगात

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:28 AM (IST)

अमरोहा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1.64 लाख से अधिक लाभार्थियों को दीपावली पर मुफ्त गैस रिफिल का उपहार मिला ...और पढ़ें

उज्ज्वला योजना गैस सिलिंडर।

उज्ज्वला योजना गैस सिलिंडर।

HighLights

  1. अमरोहा में 1.64 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त गैस रिफिल।

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर दिया यह विशेष उपहार।

  3. गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन और त्योहार की खुशियां मिलेंगी।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1,64,159 लाभार्थियों को सरकार ने दीपावली का उपहार दिया है। उसने लाभार्थियों को मुफ्त गैस रिफिल की सौगात दी है। गरीब परिवारों के लोग गैस एजेंसियों पर जाकर इसका लाभ ले सकेंगे। सिलिंडर प्राप्त करने के बाद सब्सिडी उनके खातों में बाद में पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुफ्त गैस रिफिल की घोषणा की। कलक्ट्रेट सभागार में उनके कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कनेक्शन धारकों को दिखाई व सुनाया गया। इस बीच उनको गैस सिलेंडर भी उपलब्ध कराए गए।

4.60 लाख गैस कनेक्शन धारक हैं

जनपद में घरेलू गैस कनेक्शन धारकों की संख्या करीब 4.60 लाख है। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या 1,64,159 है। जिनमें से 1.30 लाख कनेक्शन धारक नियमित रिफिलिंग कराते हैं। बाकी कभी कभार ही गैस सिलिंडर लेते हैं। मौजूदा समय में करीब 970 रुपये का सिलेंडर मिल रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला के सभी लाभार्थियों को निशुल्क गैस रिफिलिंग की घोषणा कर सबकी दीपावली को रोशन कर दिया है।

सभी उज्ज्वला के लाभार्थियों को मिली मुफ्त गैस रिफिल की सौगात

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में धनौरा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि उज्ज्वला योजना देश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महत्वपूर्ण योजना है। उसका लाभ प्रत्येक पात्र गृहणी तक पहुंचना चाहिए, ताकि किसी भी महिला को रसोई में ईंधन की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों से कहा कि उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को गैस रिफिल प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें अनावश्यक रूप से लाइन में न लगना पड़े।

1.30 लाख कनेक्शन धारक नियमित रिफिलिंग कराते हैं

डीएम डाक्टर नितिन गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना तथा महिलाओं को धुएं से होने वाली परेशानियों से मुक्ति दिलाना है। दीपावली के अवसर पर मुफ्त गैस रिफिल की यह सौगात गरीब परिवारों के लिए विशेष राहत लेकर आई है। सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल से महिलाओं को स्वच्छ रसोई का लाभ मिलेगा और त्योहार की खुशियां भी दोगुनी होंगी।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में गैस ब्लास्ट ने उजाड़ दी रोजी-रोटी, अब मुआवजे के लिए सड़क पर उतरे गोबरसही के दुकानदार

यह भी पढ़ें- LPG Price Hike: फिर महंगा हुआ गैस सिलिंडर, कानपुर में दिवाली से पहले कमर्शियल LPG Cylinder के दाम बढ़े

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन के अलावा अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी रीना सिंह आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।