Updated: Fri, 05 Sep 2025 06:27 PM (IST)
Amroha News | UP Fraud News | अमरोहा के एक किसान के बैंक खातों से साइबर ठगों ने 3.73 लाख रुपये निकाल लिए। किसान को बैंक जाने पर इस धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगों ने बिना ओटीपी या लिंक भेजे ही खाते से पैसे निकाल लिए जिससे किसान हैरान है।
जागरण संवाददाता, अमरोहा। साइबर अपराधी अब सीधे बैंक खातों पर प्रहार कर रहे हैं। वह न तो ओटीपी भेज रहे और न कोई लिंक। खाते से रुपये निकलने का मैसेज भी नहीं मिल रहा। ऐसा ही एक मामला अब फिर से सामने आया है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
साइबर ठगों ने किसान के दो खातों से 3.73 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक पहुंचने पर किसान को घटना की जानकारी हुई। देहात थाना क्षेत्र के गांव मऊ मयचक निवासी सरफरार अली किसान हैं। उनके दो बैंक खाते अमरोहा की इंडियन बैंक और बैंक आफ बडौदा की शाखा में हैं।
23 से 24 अगस्त के बीच साइबर अपराधियों ने उनके इंडियन बैंक के खाते से दो लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। जबकि बैंक आफ बड़ौदा के खाते से 1.73 लाख रुपये निकाल लिए। इस दौरान उनके पास न तो कई लिंक आया और न ही ओटीपी।
इतना ही नहीं खातों से रुपये निकलने के मैसेज भी नहीं मिले। गुरुवार को सरफराज अली बैंक गए थे। जब उन्होंने खाते चेक कराए तो रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। उनके दोनों खातों से 3.73 लाख रुपये निकाले गए थे। बैंक अधिकारी भी इस संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके।
लिहाजा सरफराज ने तत्काल अपने खातों से लेनदेन पर रोक लगवाई। साइबर थाना प्रभारी जितेंद्र बालियान ने बताया कि सरफराज की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।