Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूमि विवाद में कार सवार नोएडा में तैनात दारोगा को गोली मारी

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 07 Sep 2021 11:22 PM (IST)

    मंडी धनौरा भूमि विवाद में कार सवार दारोगा को गोली मारकर घायल कर दिया गया।

    Hero Image
    भूमि विवाद में कार सवार नोएडा में तैनात दारोगा को गोली मारी

    मंडी धनौरा : भूमि विवाद में कार सवार दारोगा को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली उनके दाहिने हाथ पर लगी है। घायल हुए दारोगा को बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना क्षेत्र के गांव मिलक मोती खेड़ा निवासी जीत सिंह पुलिस विभाग में दारोगा के रूप में कार्यरत हैं। इन दिनों उनकी तैनाती नोएडा के सूरजपुर थाने में है। सोमवार की रात वह अपनी कार से गांव जा रहे थे। अमरोहा मार्ग पर पहुंचे तो वहां घात लगाए बैठे कुछ बाइक सवारों ने कार रोककर उन पर फायर झोंक दिया। गोली उनके दाहिने हाथ पर लगी। आरोपित घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

    सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। घायल दारोगा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेरठ के लिए रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने गांव निवासी राजेंद्र, कावेंद्र, बबली उर्फ पपेन्द्र, सुरेंद्र उर्फ सुनील, मनोज व अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस विभाग में कार्यरत जीत सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घायल मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फसल जोतने के मुकदमे में भी नामजद हैं आरोपित

    मंडी धनौरा: गांव मिलक मोती खेड़ा स्थित एक भूमि पर कब्जे को लेकर पिछले काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। गोली मारने के मामले में नामजद कराए गए लोगों पर इस विवादित भूमि पर उगाई फसल को जोतने के आरोप भी लगे थे। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। आरोपित राजेंद्र का आरोप है कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है।