Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shradha Purnima: ब्रजघाट में श्राद्ध पूर्णिमा पर स्नान कर किए पितरों के पिंडदान, पूर्वजों का लिया आशीर्वाद

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 04:58 PM (IST)

    श्राद्ध पूर्णिमा पर ब्रजघाट और तिगरीधाम में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पिंडदान किया पूजा अर्चना की और जरूरतमंदों को भोजन कराया। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पुलिस सतर्क रही। पितृ पक्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है जिसमें पूर्वजों की पूजा और दान किया जाता है। ब्रजघाट पुल पर जाम लग गया था जिसे पुलिस ने खुलवाया।

    Hero Image
    ब्रजघाट में श्राद्ध पूर्णिमा पर स्नान कर किए पितरों के पिंडदान।

    जागरण संवाददाता, गजरौला। श्राद्ध पूर्णिमा पर ब्रजघाट व तिगरीधाम स्थित गंगा में स्नान करने को काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने अपने-अपने पूर्वजों के पिंडदान भी किए।

    फिर गंगा किनारे स्थित पुरोहितों से पूजा अर्चना करवाते हुए जरूरतमंदों को भोजन कराया। इस दौरान हर हर गंगे की जयकारे भी गूंजते रहे। गंगा का जलस्तर बढ़ा होने की वजह से पुलिस भी अलर्ट रही और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करवाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पितृ पक्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। गंगा स्नान कर अपने पूर्वजों की पूजा-अर्चना करने व आशीर्वाद प्राप्त करने का ये विशेष दिन होता है। इसके लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के अलावा आसपास के जिलों से शनिवार की देर रात्रि में श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचे गए थे जो, रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे से गंगा स्नान घाट पर पहुंचे और स्नान किया।

    श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने का सिलसिला निरंतर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर गो ग्रास कराकर गरीब बेसहाराओं को भोजन कराकर दान दिया। उधर, तिगरी धाम में भी काफी संख्या में स्नान करने के लिए श्रद्धालु आए।

    यहां के पंडित शैलेश शर्मा का कहना है कि पितृपक्ष पूर्णिमा का बहुत महत्व गए। पूर्णिमा से लेकर अमावस्या तक ये पितृपक्ष चलेगा। लोग अपने-अपने पूर्वजों की याद में उनका आशीर्वाद लेने के लिए पूजा अर्चना करते हैं। उनकी याद में जरूरतमंदों की मदद भी किया करते हैं।

    वहीं, ब्रजघाट गंगा पुल पर वाहनों का लोड बढ़ाने की वजह से जाम के हालात बन गए। गढ़मुक्तेश्वर की पुलिस जाम को खुलवाने में लगी रही। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तिगरी धाम में भी स्नान करने के लिए श्रद्धालु उमड़े हैं। पुलिस मौजूद है। क्योंकि बाढ़ का सीजन है।

    comedy show banner
    comedy show banner