Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanskarshala 2022 : अमरोहा में सजी संस्कारों की पाठशाला, विशेषज्ञ बोले- जरूरत पर ही करें इंटरनेट का प्रयोग

    Amroha Sanskarshala 2022 छात्र जीवन में इंटरनेट का प्रयोग करना जरूरी है लेकिन मोबाइल व लैपटाप का प्रयोग जरूरत के अनुसार ही करें। यह बात नगर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य परम सिंह ने गुरुवार को दैनिक जागरण की संस्कारशाला में कही।

    By Jagran NewsEdited By: Samanvay PandeyUpdated: Sun, 13 Nov 2022 05:09 PM (IST)
    Hero Image
    Amroha Sanskarshala 2022 : सुखदेवी इंटर कालेज में बच्चों को संस्कारशाला के बारे में बताते प्रधानाचार्य परम सिंह l जागरण

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। Amroha Sanskarshala 2022 : छात्र जीवन में इंटरनेट का प्रयोग करना जरूरी है लेकिन, मोबाइल व लैपटाप का प्रयोग जरूरत के अनुसार ही करें। यह बात नगर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य परम सिंह ने गुरुवार को दैनिक जागरण की संस्कारशाला में कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आधुनिक युग में सबकुछ तकनीक पर चल रहा है। इसलिए तकनीक का सीखना अच्छी बात है। क्योंकि इस दौर में मोबाइल और लैपटाप आदि तकनीक से अछूता नहीं रहा जा सकता लेकिन, तकनीक का इस्तेमाल केवल जरूरत को पूरा करने के लिए ही किया जाए।

    हालांकि इंटरनेट ने बहुत कुछ चीजों को इंसान की मुट्ठी में कर दिया है। हमें समय सारणी बनाकर पहले शिक्षा, फिर खेलकूद तथा बाद में मोबाइल और लैपटाप पर समय बिताना चाहिए। इंटरनेट पर आपको बहुत कुछ सीखने को मिल जाएगा लेकिन, भरोसा करने से पहले तकनीक की सही जानकारी का होना जरूरी है।

    कभी कभी अधूरी जानकारी से तकनीक का इस्तेमाल करना नुकसान दायक भी हो जाता है। जैसे एटीएम से धनराशि निकालने की आपको सही तकनीक की जानकारी होनी चाहिए। अधूरी जानकारी होने की वजह से एटीएम पर धोखाधड़ी के शिकार भी बहुत लोग हो जाते हैं।

    यूट्यूब तथा गूगल के माध्यम से बहुत कुछ जानकारी आप घर बैठे हासिल कर सकते हैं। परंतु कई बार इंटरनेट पर गलत लोगों से जुड़कर भविष्य भी खराब हो जाता है। इसलिए इंटरनेट की मित्रता को भरोसे मंद नहीं कहा जाता सकता। कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें आप संस्कार के रूप में बुजुर्गों के पास बैठकर सीख सकते हैं।

    ऐसी ही मित्रता का सही होना जरूरी है। हमें संस्कारवान लोगों से ही दोस्ती करनी चाहिए। जीवन को सार्थक बनाने के लिए शिक्षा के साथ संस्कार भी बहुत जरूरी है और संस्कार हमें किताबों में पढ़ने के लिए नहीं मिलते बल्कि, अच्छे लोगों की संगत में जाने से मिलते हैं।

    अनुशासित और संस्कारवान बच्चे हर एक क्षेत्र में सफल रहते हैं। प्रधानाचार्य परम सिंह ने जागरण की संस्कारशाला में विद्यार्थियों से कहा कि दैनिक जागरण समाचार पत्र विश्वसनीय समाचार ही नहीं हमारा मित्र भी है। जागरण की संस्कारशाला पढ़कर हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।