Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanskarshala 2022 : इंटरनेट की हर बात पर नहीं कर सकते भरोसा, इसकी उतनी ही मदद लें जितनी जरूरत हो

    Amroha Sanskarshala 2022 अमरोहा में हसनपुर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य परम सिंह ने बताया कि आधुनिक युग में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंटरनेट ने बहुत कुछ चीजों को इंसान की मुट्ठी में कर दिया है। परंतु इंटरनेट पर हर चीज सही नहीं होती।

    By Jagran NewsEdited By: Samanvay PandeyUpdated: Fri, 11 Nov 2022 04:11 PM (IST)
    Hero Image
    Amroha Sanskarshala 2022 : अमरोहा में हसनपुर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य परम सिंह।

    Amroha Sanskarshala 2022 : अमरोहा में हसनपुर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य परम सिंह ने बताया कि आधुनिक युग में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंटरनेट ने बहुत कुछ चीजों को इंसान की मुट्ठी में कर दिया है। परंतु इंटरनेट पर हर चीज सही नहीं होती।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमें शिक्षा के साथ खेलकूद तथा मोबाइल और टीवी पर भी कुछ समय बिताना चाहिए। इंटरनेट पर भी बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है लेकिन, इंटरनेट पर मिली प्रत्येक जानकारी भरोसेमंद नहीं हो सकती। जीवन में आगे बढ़कर सफल होने के लिए लक्ष्य निर्धारित करके सिस्टम के अनुसार कार्य करना चाहिए।

    यानि पढ़ाई के समय पर पढ़ाई और खेल के समय पर खेलना चाहिए। आधुनिकता की चकाचैंध में आज हर हाथ में मोबाइल और हर घर में टीवी लगे हुए हैं। मोबाइल पर इंटरनेट के जरिये आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। यूटयूब तथा गूगल के माध्यम से बहुत कुछ जानकारी आप घर बैठे हासिल कर सकते हैं। परंतु इंटरनेट की सभी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें आप संस्कार के रूप में बुजुर्गों के पास बैठकर सीख सकते हैं।

    माता पिता तथा अन्य बुजुर्गों के पास अपनी उम्र का एक लंबा तर्जुबा होता है। बच्चों के जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार भी बहुत जरूरी है। जिनके जीवन में संस्कार नहीं होते वह पढ़ लिखकर भी अधूरे रह जाते हैं। विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान हम अपने किसी भी प्रोजेक्ट को तैयार करने में इंटरनेट की मदद ले सकते हैं लेकिन, पूरी तरह से इंटरनेट के भरोसे रहकर सफल नहीं हो सकते। इसलिए इंटरनेट की उतनी ही मदद लें जितना जरूरी हो।

    किसी भी प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए शिक्षक का मार्गदर्शन बहुत जरूरी है। इंटरनेट के भरोसे हमें अति आत्म विश्वास में नहीं रहना चाहिए। हां जो बात आपकों याद नहीं आ रही है इंटरनेट की मदद से उसको याद कर सकते हैं। इंटरनेट पर आप बड़े से बड़े लेख खोज निकाल सकते हैं। प्रोजेक्ट की गुणवक्ता का पता आपकों टीचर से प्रोजेक्ट पास कराने पर ही चलेगा। इंटरनेट की मदद से प्रोजेक्ट तैयार कर आप आंख मूंद कर इंटरनेट पर ही भरोसा नहीं कर सकते।

    प्रोजेक्ट खराब होना उतनी बड़ी दिक्कत नहीं है लेकिन, स्मार्ट वर्क के नाम पर इंटरनेट की जानकारियों के भरोसे बैठ जाना बहुत बड़ी दिक्कत की बात हो सकती है। बेहतर यह है कि हमें इंटरनेट की मदद को सीमित ही रखना चाहिए। अधिकांश चीजों को स्कूल में पढ़ाई करके ही सीखना चाहिए तभी आप सफल और बेहतर नागरिक बन सकते हैं।