Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amroha News: अमावस्या पर स्नान, गंगा पुल पर जाम; ब्रजघाट व तिगरीधाम में स्नान करने उमड़े श्रद्धालु

    Updated: Tue, 27 May 2025 11:08 AM (IST)

    अमरोहा के ब्रजघाट और तिगरीधाम में ज्येष्ठ अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। हर हर गंगे के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने दान-दक्षिणा कर पुण्य लाभ कमाया। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। ब्रजघाट में वाहनों की अधिकता के कारण गंगा पुल पर जाम लग गया जिससे लोगों को परेशानी हुई।

    Hero Image
    ब्रजघाट व तिगरीधाम में स्नान करने उमड़े श्रद्धालु

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। ब्रजघाट व तिगरीधाम स्थित गंगा में ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मां गंगा के अंचल में आस्था की डुबकी लगाते हुए श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे की जयकारे लगाए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर घाट किनारे पर विराजमान पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर पूर्ण लाभ भी कमाया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट रहा। उधर, गंगा पुल पर जाम के हालात भी बने रहे।

    मंगलवार की भोर से ही ब्रजघाट में गढ़ के कच्चा घाट लठीरा, पुष्पावती पूठ के अलावा अमरोहा की ब्रजघाट चौकी के नीचे कच्चे घर आदि स्थानों पर लोग गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित करने के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के अलावा नोएडा व गाजियाबाद और मुरादाबाद मंडल के काफी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे। 

    उधर, तिगरीधाम में भी काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। पंडित गंगासरन शर्मा ने बताया कि अमावस्य तिगरीधाम में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं के भारी संख्या में आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। 

    ब्रजघाट में वाहनों का लोड बढ़ने की वजह से जाम के हालात भी बने रहे। गंगा पुल पर दूर तक वाहनों की कतारें लगने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

    कृष्ण पक्ष की अमावस्या का महत्व

    ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या का दिन पितरों की याद करने और तर्पण, पिंडदान तथा पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। यह अमावस्या तिथि हर वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में आती है और धार्मिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व है। इस भाग्यशाली दिन पर शनि अमावस्या और वट सावित्री व्रत भी होगा।