Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस ज‍िले में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 44 पार; लोगों का हाल हुआ बेहाल

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 10:04 PM (IST)

    अमरोहा में भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने गन्ने का रस लस्सी और नींबू पानी का सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

    Hero Image
    44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच झुलसे लोग।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। जून माह का गुरुवार का दिन अभी तक सबसे अधिक गर्म रहा। क्योंकि तापमान ने अपना पिछला रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। सुबह से ही 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच सूरज ने भी सुबह से ही आग उगलना शुरू कर दिया। जिससे लोग गर्मी से बचने के लिए अपने घरों और आफिस में रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीजन में अभी तक का जून माह का गुरुवार दिन सबसे अधिक गर्म दिन रहा। जिसमें सुबह से ही सूरज तेज धूप के साथ निकला। तापमान भी 43.3 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 44.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी में लोग बेचैन हो गए। घरों में पंखे-कूलर की हवा भी गर्म महसूस हो रही थी। महज जिन लोगों के घर एसी लगी थी उन्हें ही राहत मिल रही थी।

    दोपहर में तो सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी। लोग पंखे-कूलर चलाकर अपने घरों व आफिस में रहे। जिससे सड़कों व बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से लोग बाहर निकले तो गर्म-गर्म हवा से झुलस गए। लोगों ने गर्मी से राहत के लिए छांव में खड़े होकर अपना पसीना सुखाते नजर आए। शाम को सूरज छुपने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

    मौसम विभाग के अनुसार आज 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच भीषण गर्मी पड़ने के आसार है। गर्मी में गन्ने का रस, लस्सी पीकर गला किया तर गुरुवार को सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ रही थी। ऐसे में गन्ने के रस, लस्सी, बेल, अनार, मौसमी का जूस और नीबू का पानी बेचने के लिए जगह-जगह लोगों ने अपनी दुकानें लगा रखी थी। लोगों ने गर्मी में गन्ने का रस, लस्सी, बेल-मौसमी का जूस व नीबू का पानी पीकर अपना गला तर किया।