Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देखा और थूक दिया! इस बात पर सूजा घाेंपकर की थी हत्या, फहीम हत्याकांड का आरोपित पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 01:05 PM (IST)

    अमरोहा में बावर्ची फहीम की हत्या मामूली विवाद में हुई। आरोपी जाकिर ने थूका फहीम को लगा उसे देखकर थूका है जिससे कहासुनी हो गई। जाकिर ने सूजा घोंपकर फहीम की हत्या कर दी। पुलिस ने जाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। जाकिर ने बताया कि मच्छर मुंह में जाने से उसने थूका था फहीम को गलतफहमी हुई। गुस्से में उसने फहीम पर हमला कर दिया।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। बावर्ची फहीम की हत्या मामूली बात पर कर दी गई थी। आरोपित जाकिर ने जिस समय समय थूका तो उसी समय फहीम वहां से गुजर रहा था। फहीम को लगा कि जाकिर ने उसे देख कर थूका है। कहासुनी हुई तो जाकिर ने सूजा लेकर फहीम के सीने में घोंप कर हत्या कर दी। रविवार को गिरफ्तारी के बाद जाकिर ने पुलिस को यह कहानी बताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाकिर ने सूजा घाेंपकर कर दी थी हत्या

    शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे नगर कोतवाली के मुहल्ला चकली निवासी फहीम बावर्ची को उसके पड़ोसी जाकिर ने सूजा घोंपकर हत्या कर दी थी। दरअसल दोनों पक्षों में काफी समय से रंजिश चली आ रही थी। यह रंजिश भी लगभग 10 साल पहले बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद उपजी थी। छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

    रविवार को पुलिस ने जाकिर व भाइयों को गिरफ्तार किया

    हालांकि फहीम के भाई एजाज ने जाकिर व उसके तीन भाइयों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परंतु रविवार सुबह पुलिस ने मुख्य आरोपित जाकिर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सूजा भी पास ही नाली से बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान जाकिर ने बताया कि वह चांद सूरज इमामबाड़ा के पास खड़ा था। उसी दौरान उसे मुंह में मच्छर चला गया, जिसकी वजह से उसने थूका तो इत्तेफाक से फहीम वहां से गुजर रहा था।

    फहीम ने उसे गाली दी

    फहीम को लगा कि जाकिर ने उसे देख कर थूका है। इस बात पर विवाद हो गया था। फहीम ने उसे गाली दी तो गुस्से में आकर पास ही खड़े अब्दुल वहीद के शिकंजी के ठेले से सूजा उठा कर उसने फहीम पर हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

    प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज में वह अकेला ही भागता नजर आया है। सारे मामले की जांच की जा रही है।