Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amethi: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, 20 दिन पहले मुंबई से लौटा था घर

    By Nandlal TiwariEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 04:50 PM (IST)

    हरि शंकर सरोज का शव फांसी के फंदे पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे वसीम की बाग में देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मृतक के परिवारजनों को दी। मृतक के पिता ...और पढ़ें

    Hero Image
    अमेठी में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, कमरौली, (अमेठी)। सिठौली के पूरे झब्बू गांव में गुरुवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई की। सीओ मुसाफिरखाना गौरव सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिवारजनों से बातचीत कर उनको पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई कराने भरोसा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरि शंकर सरोज का शव फांसी के फंदे पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे वसीम की बाग में देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मृतक के परिवारजनों को दी। मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा बुधवार सांय करीब पांच बजे घर से निकला था, जिसकी रात में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

    सुबह गांव के लोगों के माध्यम से पता चला कि उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। परिवारजनों ने बताया कि मृतक युवक 20 दिन पहले मुंबई से गांव आया था। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।