विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में जर्जर लोहिया पुल पर चलेगा बुलडोजर, बनेगा नया पुल, उद्यमियों-ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:19 PM (GMT+05:30)

अमेठी के जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में वर्ष 1984 में बने जर्जर लोहिया पुल की जगह अब यूपीसीडा नया पुल बनाएगा, जिससे उद्यमियों और ग्रामीणों को सात किमी के अतिरिक्त चक्कर से मुक्ति मिलेगी।  

जर्जर लोहिया पुल पर तोड़ने से पहले चिन्हांकन कार्य में जुटे अधिकारी व कर्मचारी: जागरण

जर्जर लोहिया पुल पर तोड़ने से पहले चिन्हांकन कार्य में जुटे अधिकारी व कर्मचारी: जागरण

HighLights

  1. जगदीशपुर में जर्जर लोहिया पुल की जगह नया पुल।

  2. यूपीसीडा द्वारा 2.31 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण।

  3. उद्यमियों को सात किमी अतिरिक्त चक्कर से मिलेगी मुक्ति।

जागरण संवाददाता, अमेठी। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में सेक्टर-13 और 14 समेत कई गांवों को जोड़ने वाले वर्ष 1984 में बने जर्जर लोहिया पुल की जगह नया पुल बनाया जाएगा। यूपीसीडा ने निर्माण की तैयारी तेज कर दी है। यूपीसीडा, विद्युत विभाग और वीर सर्वेयर कंपनी की टीम ने ठेकेदार के साथ टोटल स्टेशन सर्वे कर निर्माण स्थल का चिन्हांकन किया।

पुराने पुल को तोड़ने से पहले उसके पास वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा। संकरा और जर्जर पुल भारी वाहनों के आवागमन में बाधा बन रहा था। उद्यमियों को कच्चा माल लाने और तैयार उत्पाद भेजने के लिए करीब सात किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी।

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने दो करोड़ 31 लाख सात हजार रुपये की लागत से पुल बनाने की योजना शुरू की है। ठेका मेसर्स अखंड प्रताप सिंह कंस्ट्रक्शन को मिला है। वैकल्पिक मार्ग बनने के बाद पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जाएगा।

निर्माण स्थल पर आ रही गैस पाइपलाइन की जानकारी के लिए टोरेंटो और गेल इंडिया को पत्र भेजा गया है। सिंचाई विभाग से भी पत्राचार किया गया है। एक विद्युत पोल शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपीसीडा सिविल निर्माण खंड-6 के प्रबंधक तौसीफ अली ने बताया कि सर्वे और चिन्हांकन पूरा हो गया है तथा संबंधित विभागों से समन्वय किया जा रहा है।

उद्यमियों ने कहा कि पुल बनने से आवागमन की पुरानी समस्या दूर होगी और माल ढुलाई में समय व दूरी बचेगी। मौके पर अवर अभियंता रामनाथ, प्रदीप कुमार, अतुल सिंह, जावेद, अन्नू सिंह, रोहित सिंह और सत्य प्रकाश मिश्रा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल: गाजियाबाद-नोएडा और अमेठी समेत 15 जिलों के BSA का ट्रांसफर, अब कहां की मिली कमान?

यह भी पढ़ें- अमेठी में ससुराल से लौटकर युवक ने कुएं में लगाई छलांग, पत्नी और ससुर पर प्रताड़ना का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।