ककवा रेलवे ओवरब्रिज के लिए बजट जारी
अमेठी शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए बीते डेढ़ दशक से आ रही माग अब पूरी हो
अमेठी : शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए बीते डेढ़ दशक से आ रही माग अब पूरी होने वाली है। उपमुख्यमंत्री ने ओवर ब्रिज का बजट जारी कर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।
शहर में ककवा रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से लोग आजिज आ चुकेहैं। हर घटे जाम लगने से लोग परेशान हो जाते थे। समस्या के निजात के लिए बीते डेढ़ दशक से लोग ओवरब्रिज की माग करते आ रहे है। ओवरब्रिज का शासनादेश पूर्व में जारी हो चुका है। सरकार की ओर से बजट की स्वीकृति की माग की जा रही थी। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट कर बजट जारी होने की सूचना दे दी हैं। उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि डबल लेन ब्रिज के लिए 21 करोड़ 50 लाख रुपये सेतु निगम को जारी कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी व विधायक गरिमा सिंह इसके लिए लगातार प्रयासरत थीं। विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह ने कहा हमारी माग पूरी हुई यह एक बड़ी समस्या थी। हमने अपने चुनाव में वादा किया था सासद और केंद्रीय मंत्री दीदी स्मृति ईरानी की मदद से यह कार्य पूरा हुआ।