Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    राज्यमंत्री ने नगर में भाजपा कार्यालय का किया शुभारंभ, बोले- 70 साल में पहली बार नगर का किया गया विकास

    By Devendra Pratap SinghEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Sun, 30 Apr 2023 11:12 PM (IST)

    70 साल में पहली बार नगर का विकास हुआ जब भाजपा का नगर पालिका अध्यक्ष बना। बाकी दलों के पालिका अध्यक्षों ने सिर्फ नगर को लूटने का काम किया है। यह बातें राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने नगर में भाजपा कार्यालय के उदघाटन के मौके पर कही।

    Hero Image
    जायस: नगर में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन

    अमेठी, जागरण टीम: 70 साल में पहली बार नगर का विकास हुआ, जब भाजपा का नगर पालिका अध्यक्ष बना। बाकी दलों के पालिका अध्यक्षों ने सिर्फ नगर को लूटने का काम किया है। यह बातें राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने नगर में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कही। रविवार शाम निकाय चुनाव के चलते नगर में भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी बीना सोनकर के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ राज्यमंत्री ने किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौजूद लोगों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 70 साल में जितना नगर का विकास हुआ था उससे दो गुना विकास भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष ने सिर्फ पांच साल में ही कर दिया। बिना भेदभाव किए नगर वासियों को तीन हजार प्रधानमंत्री आवास दिए गए हैं। नगर में सड़कों का जाल बिछाने के साथ साथ इतनी लाइट लगवा दी गई कि नगर जगमग हो गया। पालिका परिषद में दशकों से पानी की जो किल्लत थी उसे दूर करने के लिए चार नए पंप भी लगवाए गए हैं।

    उन्होंने समर्थकों में जोश भरते हुए कहा कि आपके नगर में गुरु गोरख नाथ तपोस्थली का कायाकल्प कराने के लिए प्रदेश सरकार ने 45 करोड़ रुपये की स्वीकृत दे दी है, जल्द ही निर्माण शुरू भी हो जायेगा। यह सब तभी संभव होगा, जब आपके पालिका अध्यक्ष के हाथों में नगर की कमान होगी। मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि जब गुरु गोरख नाथ तपोस्थली का निर्माण पूरा हो जाएगा तो वे उदघाटन करने स्वयं आयेंगे। 

    उन्होंने कहा कि आप लोग चाहते हैं कि जब प्रदेश के मुखिया आएं तो भाजपा का नगर पालिका अध्यक्ष उनके बगल में खड़ा रहे। इसलिए आपको बिना भेदभाव किए पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाना है और नगर के चौमुखी विकास में सहभागी बनना है। 

    इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह, घनश्याम महेश्वरी, राम सेवक वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।